सिवनी

“बंडोल पुलिस की बड़ी कार्यवाही - 300 पाव देशी शराब और दो मोटरसाइकिल जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार”

मुखबिर से मिली सूचना पर सिंगोड़ी जाम रोड तिराहा पर नाकाबंदी से मिली सफलता

Seoni 10 September 2025

सिवनी यशो:- पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती सिमाला प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पांडे के मार्गदर्शन में थाना बंडोल पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी बंडोल उप निरीक्षक अर्पित भैरम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिमरिया लखनवाड़ा निवासी पप्पू उर्फ डिमाकचन्द सनोडिया (51 वर्ष) भारी मात्रा में अवैध देशी शराब मोटरसाइकिल से ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सिंगोड़ी जाम रोड तिराहा पर नाकाबंदी की।

शराब और वाहन जप्त

पुलिस ने आरोपी को रोककर तलाशी ली, जिसमें मोटरसाइकिल से 200 पाव देशी प्लेन और 100 पाव देशी लाल मसाला, कुल 300 पाव (54 लीटर) देशी शराब बरामद हुई। शराब की अनुमानित कीमत 31,000 बताई गई।

कार्रवाई में आरोपी से प्रयुक्त हीरो होंडा हंक मोटरसाइकिल (MP-20-MT-9099, कीमत 80,000) और एक अन्य हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (MP-22-MH-9742, कीमत 60,000) भी जप्त की गई।

कुल जब्त मशरूका 1,71,000 का है।

 गिरफ्तार आरोपी

  1. पप्पू उर्फ डिमाकचन्द सनोडिया, पिता रमेश कुमार सनोडिया, निवासी ग्राम सिमरिया, थाना लखनवाड़ा।

  2. रवि उर्फ सूरज डेहरिया (27 वर्ष), निवासी बबरिया कोहका, थाना डूंडासिवनी।

दोनों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

 सराहनीय कार्य

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अर्पित भैरम,

कार्य. सउनि. शिवेन्द्र वसूले,

सउनि. सी.एल. सिंगमारे,

 प्र.आर. बालमुकुंद,

जयेन्द्रसिंह बघेल,

राहुल कुशवाहा,

संतोष डेहरिया,

सतेन्द्र चंद्रवंशी तथा वाहन चालक राजेश बघेल की उल्लेखनीय भूमिका रही।

https://mpvidhansabha.nic.in/bill_2021/bill%20no%2026%20of%202021.pdf

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!