पिंजरा वाले हनुमान मंदिर में मिठाई एवं गुड़-फुटाने का भोग लगाकर किया प्रसाद वितरण, उज्ज्वल भविष्य की कामना
Chhindwara, 31 October 2026
छिंदवाड़ा / हर्रई जागीर यशो:- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के हर्रई जागीर मंडल अध्यक्ष पद पर नगर के युवा किसान एवं जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता रजनीश श्रीवास्तव की नियुक्ति होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी द्वारा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शेषराव यादव की अनुशंसा पर रजनीश श्रीवास्तव को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भी बधाई दी।
इस अवसर पर पिंजरा वाले हनुमान मंदिर में विशेष उत्साह के साथ मिठाई एवं गुड़-फुटाने का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। सभी ने श्री रजनीश श्रीवास्तव के सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विष्णु सोनी, शंभूदयाल, नेमचंद पटवा, सतीश कुमार नेमा, शिवम सोनी, पराग तिवारी, संतोष कुमार गुप्ता, विकास कुमार ठाकुर, वीरेन्द्र गुप्ता, शिवप्रकाश पैठे सहित पिंजरा वाले हनुमान मंदिर समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।