श्मशान घाट के पास चल रहा था ताश पर हार-जीत का खेल, नकदी, ताश के पत्तों सहित दो वाहन जब्त
सिवनी यशो :- जिले में जुआ-सट्टा के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बंडोल पुलिस ने ग्राम रनबेली में जुआ फड़ पर दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पुलिस को देखकर दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मौके से 2,530 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के साथ एक मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी जब्त की है। जब्त मशरुका की कुल कीमत लगभग 1 लाख 22 हजार 530 रुपये बताई गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रनबेली में श्मशान घाट के पास मारबोडी रोड पर कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना बंडोल पुलिस ने तत्काल दो टीमें गठित कीं और सड़क के दोनों ओर से घेराबंदी कर जुआ फड़ पर दबिश दी।
पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके से तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो आरोपी पुलिस को देखकर भागने में सफल रहे। तलाशी के दौरान पुलिस ने 2,530 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और जुआ खिलाने में उपयोग किया जा रहा पीला फट्टा जब्त किया। इसके अलावा एक हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल तथा एक जुपिटर स्कूटी भी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुआ फड़ संचालित करने वाले आशुतोष राजपूत निवासी मारबोडी का नाम सामने आया। वहीं मौके से फरार हुए दूसरे आरोपी की पहचान मोहनलाल पिता दशरू निवासी जाम, थाना लखनवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को प्रकरण में आरोपी बनाया है और उनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों एवं फरार आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट एवं धारा 49 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।
तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
गिरफ्तार आरोपियों में सोमनाथ पिता अशोक नाथ चौहान (35 वर्ष), मुखराम पिता बजारी भलावी (40 वर्ष) एवं इंद्र नारायण भलावी पिता महतु भलावी (39 वर्ष), तीनों निवासी रनबेली शामिल हैं।
फरार आरोपियों में आशुतोष राजपूत निवासी मारबोडी तथा मोहनलाल पिता दशरू निवासी जाम, थाना लखनवाड़ा शामिल हैं।
इन वाहनों सहित 1.22 लाख का मशरुका जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 2,530 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, पीला फट्टा, एक हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल (चेचिस नंबर MBLHAR201J5K06143) एवं एक जुपिटर स्कूटी क्रमांक MP 22 ZH 5063 जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख 22 हजार 530 रुपये बताई गई है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार जंघेला, सहायक उपनिरीक्षक शिवेंद्र वसूले, प्रधान आरक्षक संदेश परतेती, जयेंद्र बघेल, सतेंद्र चंद्रवंशी, आरक्षक राहुल कुशवाहा एवं चालक राजेश बघेल की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सिवनी श्री चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।