Fri, 27 Nov 2026 | 10:24:55 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, राष्ट्रीय एकता का आधार : अनुसुइया उइके आर.ई.एस. में कथित तौर पर चलता है 13 प्रतिशत कमीशन का खेल नवजात का शव ले जा रहे परिजनों से भी मांगा पार्किंग शुल्क, विरोध पर गाली-गलौज तोतलाडोह में अवैध मत्स्याखेट पर शिकंजा कसेंगे मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र के वन विभाग, संयुक्त ड्रोन गश्ती का फैसला संविधान रक्षा मार्च में सिवनी से उमड़ा कांग्रेस का हुजूम, नरेश मरावी के नेतृत्व में चारों विधानसभा क्षेत्रों की भागीदारी मान्या अवधिया ने महाविद्यालय में हासिल किया प्रथम स्थान, स्वर्ण पदक से बढ़ाया केवलारी का गौरव लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह 29 नवंबर को आएंगे सिवनी, रजोला और पांडिवारा में करेंगे भूमिपूजन खेती के साथ स्वरोजगार अपनाएं, बढ़ाएं परिवार की आमदनी : कलेक्टर अंजू अरुण कुमार बाल विवाह के खिलाफ सिवनी में गूंजा जागरूकता का संदेश, कृषि विज्ञान केंद्र में हुई जिला स्तरीय कार्यशाला नहर के अंतिम छोर तक नहीं पहुंचा पानी, विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, राष्ट्रीय एकता का आधार : अनुसुइया उइके आर.ई.एस. में कथित तौर पर चलता है 13 प्रतिशत कमीशन का खेल नवजात का शव ले जा रहे परिजनों से भी मांगा पार्किंग शुल्क, विरोध पर गाली-गलौज तोतलाडोह में अवैध मत्स्याखेट पर शिकंजा कसेंगे मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र के वन विभाग, संयुक्त ड्रोन गश्ती का फैसला संविधान रक्षा मार्च में सिवनी से उमड़ा कांग्रेस का हुजूम, नरेश मरावी के नेतृत्व में चारों विधानसभा क्षेत्रों की भागीदारी मान्या अवधिया ने महाविद्यालय में हासिल किया प्रथम स्थान, स्वर्ण पदक से बढ़ाया केवलारी का गौरव लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह 29 नवंबर को आएंगे सिवनी, रजोला और पांडिवारा में करेंगे भूमिपूजन खेती के साथ स्वरोजगार अपनाएं, बढ़ाएं परिवार की आमदनी : कलेक्टर अंजू अरुण कुमार बाल विवाह के खिलाफ सिवनी में गूंजा जागरूकता का संदेश, कृषि विज्ञान केंद्र में हुई जिला स्तरीय कार्यशाला नहर के अंतिम छोर तक नहीं पहुंचा पानी, विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम

संविधान दिवस : संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, राष्ट्रीय एकता का आधार : अनुसुइया उइके

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 27, 2026 10:12 pm / Post views : 2

संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, राष्ट्रीय एकता का आधार : अनुसुइया उइके
शेयर करें:

संविधान दिवस पर पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके, सांसद बंटी विवेक साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बाबा साहब को किया नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Chhindwara, 27 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- संविधान दिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा शहर सहित जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन हुआ तो कहीं रैली निकालकर संविधान के मूल्यों और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। सत्कार चौक पर भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा संविधान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वहीं भाजपा जिला कार्यालय, पीजी कॉलेज और कलेक्टर कार्यालय में भी संविधान दिवस के कार्यक्रम हुए।

chhindwara-constitution-day-ambedkar-tribute-1-6b09b2ce2928f.webp

सत्कार चौक पर बाबा साहब को किया नमन

सत्कार चौक स्थित भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके, सांसद बंटी विवेक साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और बाबा साहब को नमन किया। इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली गई, जिसमें सांसद बंटी विवेक साहू प्रमुख रूप से शामिल हुए।

संविधान लोकतंत्र की आत्मा : सांसद बंटी विवेक साहू

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार सुनिश्चित किया। बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर ही सशक्त, समतामूलक और विकसित भारत का निर्माण किया जा सकता है।

chhindwara-constitution-day-ambedkar-tribute-6b09b2f3d325d.webp

पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि विविधताओं से भरे भारत में करोड़ों नागरिकों को एकजुट रखने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है। संवैधानिक प्रावधानों के कारण ही कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों को भी सर्वोच्च पदों तक पहुंचने का अवसर मिला है। भारतीय संविधान मानवीय आकांक्षाओं का ऐसा दस्तावेज है, जो नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों का ज्ञान देने के साथ सुरक्षा कवच भी प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात कर लोकतंत्र को और मजबूत बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सांसद ने भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा आयोजित संविधान सम्मान समारोह को भी संबोधित किया और देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं।

संविधान राष्ट्रीय एकता का आधार : अनुसुइया उइके

सत्कार चौक पर आयोजित संविधान सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता का आधार है। 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने हमारे संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित एवं आत्मार्पित किया था। यह ऐतिहासिक दिन भारत को एक सशक्त, लोकतांत्रिक और गणतांत्रिक राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ। संविधान ने देश के सभी नागरिकों को एक सूत्र में बांधने और समान अधिकारों के साथ आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है।

कलेक्टर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन

संविधान दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया। जिलेभर के शिक्षण संस्थानों, शासकीय कार्यालयों और सामाजिक संगठनों में भी संविधान दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

न्यायोत्सव के तहत निकाली बाइक रैली

संविधान दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, छिंदवाड़ा द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुशांत हुद्दार ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस दौरान उपस्थित न्यायाधीशों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से प्रस्तावना दोहराई और संविधान के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

न्यायोत्सव 2026 एवं संविधान दिवस के अवसर पर आम नागरिकों को विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बाइक रैली निकाली गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुशांत हुद्दार ने जिला न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और विधिक सहायता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष