Fri, 27 Nov 2026 | 10:14:10 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, राष्ट्रीय एकता का आधार : अनुसुइया उइके आर.ई.एस. में कथित तौर पर चलता है 13 प्रतिशत कमीशन का खेल नवजात का शव ले जा रहे परिजनों से भी मांगा पार्किंग शुल्क, विरोध पर गाली-गलौज तोतलाडोह में अवैध मत्स्याखेट पर शिकंजा कसेंगे मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र के वन विभाग, संयुक्त ड्रोन गश्ती का फैसला संविधान रक्षा मार्च में सिवनी से उमड़ा कांग्रेस का हुजूम, नरेश मरावी के नेतृत्व में चारों विधानसभा क्षेत्रों की भागीदारी मान्या अवधिया ने महाविद्यालय में हासिल किया प्रथम स्थान, स्वर्ण पदक से बढ़ाया केवलारी का गौरव लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह 29 नवंबर को आएंगे सिवनी, रजोला और पांडिवारा में करेंगे भूमिपूजन खेती के साथ स्वरोजगार अपनाएं, बढ़ाएं परिवार की आमदनी : कलेक्टर अंजू अरुण कुमार बाल विवाह के खिलाफ सिवनी में गूंजा जागरूकता का संदेश, कृषि विज्ञान केंद्र में हुई जिला स्तरीय कार्यशाला नहर के अंतिम छोर तक नहीं पहुंचा पानी, विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, राष्ट्रीय एकता का आधार : अनुसुइया उइके आर.ई.एस. में कथित तौर पर चलता है 13 प्रतिशत कमीशन का खेल नवजात का शव ले जा रहे परिजनों से भी मांगा पार्किंग शुल्क, विरोध पर गाली-गलौज तोतलाडोह में अवैध मत्स्याखेट पर शिकंजा कसेंगे मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र के वन विभाग, संयुक्त ड्रोन गश्ती का फैसला संविधान रक्षा मार्च में सिवनी से उमड़ा कांग्रेस का हुजूम, नरेश मरावी के नेतृत्व में चारों विधानसभा क्षेत्रों की भागीदारी मान्या अवधिया ने महाविद्यालय में हासिल किया प्रथम स्थान, स्वर्ण पदक से बढ़ाया केवलारी का गौरव लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह 29 नवंबर को आएंगे सिवनी, रजोला और पांडिवारा में करेंगे भूमिपूजन खेती के साथ स्वरोजगार अपनाएं, बढ़ाएं परिवार की आमदनी : कलेक्टर अंजू अरुण कुमार बाल विवाह के खिलाफ सिवनी में गूंजा जागरूकता का संदेश, कृषि विज्ञान केंद्र में हुई जिला स्तरीय कार्यशाला नहर के अंतिम छोर तक नहीं पहुंचा पानी, विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम

'वोट बचाओ-देश बचाओ : संविधान रक्षा मार्च में सिवनी से उमड़ा कांग्रेस का हुजूम, नरेश मरावी के नेतृत्व में चारों विधानसभा क्षेत्रों की भागीदारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 27, 2026 09:28 pm / Post views : 4

संविधान रक्षा मार्च में सिवनी से उमड़ा कांग्रेस का हुजूम, नरेश मरावी के नेतृत्व में चारों विधानसभा क्षेत्रों की भागीदारी
शेयर करें:

जीतू पटवारी, उमंग सिंघार सहित प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने भरी हुंकार, वोट बचाओ-देश बचाओ और संविधान बचाओ के नारों से गूंजा जबलपुर

Seoni, 27 November 2026

सिवनी यशो:- संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा जबलपुर में आयोजित 'वोट बचाओ-देश बचाओ, संविधान रक्षा मार्च' में सिवनी जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश मरावी के नेतृत्व में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेसजन इस आयोजन में शामिल हुए।

congress-samvidhan-raksha-march-jabalpur-seoni-6b09a8a93c0cd.webp

संविधान रक्षा मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सांसद नकुलनाथ, सज्जन सिंह वर्मा, अरुण यादव, विवेक तन्खा, अजय सिंह राहुल, बाला बच्चन, कमलेश्वर पटेल, जिला प्रभारी सोहनलाल वाल्मीक, लखन घनघोरिया सहित प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विधायक, पूर्व विधायक और निर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।

इसके बाद गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक से शुरू हुआ मार्च विभिन्न मार्गों से होते हुए मालवीय चौक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 'वोट बचाओ-देश बचाओ', 'संविधान बचाओ', 'लोकतंत्र बचाओ', 'न वोट चोरी होने देंगे, न संविधान से खिलवाड़ सहेंगे' जैसे नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की।

संविधान और लोकतंत्र के मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

संविधान रक्षा मार्च का उद्देश्य भाजपा सरकार के खिलाफ संविधान और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक अभियान को मजबूती देना तथा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को एक मंच पर लाकर संगठनात्मक एकजुटता प्रदर्शित करना रहा। इसके साथ ही महाकौशल क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन भी इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य रहा।

इस मार्च में सिवनी के अलावा जबलपुर, बालाघाट, मंडला, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, नरसिंहपुर, कटनी सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन पहुंचे। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने आयोजन को व्यापक स्वरूप दिया।

नरेश मरावी ने जताया आभार

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश मरावी ने संविधान रक्षा मार्च में सिवनी जिले से शामिल हुए सभी कांग्रेसजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह, लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा सहित जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेसजनों की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष