Mon, 23 Nov 2026 | 04:49:41 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू

यह मध्यप्रदेश है इसे हैदाराबाद न समझे : औवेसी के बयान पर मुख्यमंत्री ने दी चेतावनी

यह मध्यप्रदेश है इसे हैदाराबाद न समझे : औवेसी के बयान पर मुख्यमंत्री ने दी चेतावनी
शेयर करें:

मंडला गौ मांस मामले पर कार्यवाही, औवैसी की प्रतिक्रिया से गरमाई राजनीति

मंडला यशो:- मण्डला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसावाही में 11 घरों से गोवंशों के अवशेष बरामद होने पर प्रशासन के द्वारा बड़ी कार्यवाही की गयी है । नैनपुर थाना क्षेत्र का ग्राम भैंसवाही संगठित रूप से गोवंश की तस्करी, गौवंश के मांस का विक्रय करने के लिये बदनाम ग्राम है । इस ग्राम में गौवंश की हत्या और मांस विक्रय के अनेक मामले दर्ज है । शुक्रवार को मंडला पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर यहाँ दबिस देकर 11 घरों से फ्रिज में जमा कर रखा गया मांस पकड़ा था तथा 150 के लगभग गौवंश को मुक्त कराया था । गौमांस ही नहीं यहां गौवंश के अवशेष भी प्राप्त हुये थे । पुलिस ने 11 व्यक्तियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है । एक आरोपी पकड़ा गया शेष अंधेरा का लाभ उठाकर फरार हो गये । पुलिस की इस कार्यवाही के बाद प्रशासन ने भैंसवाही में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर 11 मकानों को ध्वस्त कर दिया जिससे हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन औवैसी तिलमिला गये और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इस मामले को राजनैतिक रंग देने का प्रयास किया है । औवैसी की प्रतिक्रिया के बाद राजनीति गरमा गयी है ।

सीएम डाँ. मोहन यादव ने औवेसी को दी चेतावनी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने AIMIM  नेता असदुद्दीन ओवैसी को चेतावनी देते हुए कहा कि यह मध्यप्रदेश है हैदराबाद नहीं। यहां भाजपा की सरकार गुंडई, शरारती तत्वों से निपटने के लिए तैयार है। सीएम मोहन यादव ने कहा, कि ओवैसी की यह दृष्टि हो सकती है बड़े दुर्भाग्य की बात है, जिस वर्ग से तालुक्क रखते हैं उसको भी लज्जित करते हैं। अपराध कोई भी हो सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगी। AIMIM   नेता और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मध्य प्रदेश की मोहन सरकार को घेरा है, साथ ही ओवैसी ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया है । औवैसी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि 2015 में अख़लाक़ के फ्रिज में रखे गोश्त को बीफ बता कर एक हुजूम ने उनके घर में घुस कर उन्हें मार दिया था। ना जाने कितने मुसलमानों पर "तस्करी" और "चोरी" का झूठा इल्ज़ाम लगा कर उनका क़त्ल कर दिया गया। जो काम पहले भीड़ करती थी वो काम अब सरकार कर रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने कुछ मुसलमानों पर इल्ज़ाम लगाया कि उनके फ्रिज में बीफ था और 11 घरों पर बुलडोजऱ चला दिया। ना-इंसाफ़ी का सिलसिला थमता नहीं। चुनाव के नतीजों से पहले और बाद भी, घर मुसलमानों के ही तोड़े जाते हैं, क़त्ल मुसलमानों के ही होते हैं। जिन्हें झोली भर-भर के मुसलमानों का वोट मिलता है, वो क्यों चुप हैं? https://x.com/asadowaisi/status/1802365715715903777 प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने एक्स एकाउंट में लिखा है - गोवंश पर अत्याचार के जघन्य कृत्य को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मंडला जिले के ग्राम भैंसवाही में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 150 गायों को बचाया है। आरोपियों के खिलाफ 11 एफआईआर दर्ज हुई है। इन 11 अतिक्रमणकर्ताओं के 11 मकान व 6 गोदाम को अतिक्रमण मुक्त करते हुए कुल 12 हजार 728 वर्गफीट क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया है। गोवंश पर अत्याचार करने वालों को स्पष्ट चेतावनी है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

आखिर क्या है पूरा मामला

मामले की जानकारी देते हुए एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि ''नैनपुर थाना को सूचना मिली थी कि ग्राम भैंसवाही में अवैध रूप से गोवंश को लाकर उनके वध किए जाने की संभावना है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम यहां पर आई तो 11 घरों से गोवंश के अवशेष प्राप्त हुए हैं. इन 11 घरों के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है. जबकि अन्य आरोपी रात का फायदा उठाकर भाग गए हैं. इन आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. दो आरोपी पूर्व के अपराधी पाए गए हैं.''