फर्जी व्हाट्सऐप ग्रुप और APK फाइल से साइबर फ्रॉड, सिवनी साइबर सेल ने दी चेतावनी
State Bank of India नाम से बना फर्जी ग्रुप, अनजानी APK फाइल से मोबाइल डेटा पर खतरा
Seoni 04 September 2025
सिवनी यशो:- डिजिटल युग में साइबर अपराधियों के हथकंडे लगातार बदलते जा रहे हैं। हाल ही में एक स्थानीय नागरिक के मोबाइल पर “State Bank of India” नाम का फर्जी व्हाट्सऐप ग्रुप अपने-आप बन गया, जिससे लोग चौंक गए। जब इसकी शिकायत सिवनी साइबर सेल से की गई तो पता चला कि यह APK फाइल डाउनलोड होने के कारण हुआ है।
साइबर सेल अधिकारियों ने बताया कि अपराधी अकसर फर्जी लिंक और APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल में घुसपैठ करते हैं।
एक बार फाइल इंस्टॉल हो जाने पर यह मोबाइल के डेटा, कॉन्टैक्ट्स, व्हाट्सऐप और बैंकिंग ऐप्स तक पहुँच बना लेती है।
विशेषज्ञों के अनुसार-
यह साइबर अपराधियों का बेहद खतरनाक तरीका है। APK फाइल एक तरह का इंस्टॉलेशन पैकेज होता है,
जिसे अधिकतर लोग प्ले स्टोर से बाहर से डाउनलोड कर लेते हैं।
लेकिन यही फाइल मोबाइल की सुरक्षा तोड़कर ठगों को आपके डेटा तक पहुंचा देती है।
एक बार इंस्टॉल होते ही यह मोबाइल की गैलरी, कॉन्टैक्ट्स, व्हाट्सऐप चैट, बैंकिंग ऐप्स और यहां तक कि OTP तक एक्सेस कर सकती है।
सावधानी के उपाय (Awareness Tips )
-
केवल Google Play Store से ही ऐप डाउनलोड करें।
-
किसी भी .apk फाइल को मोबाइल में इंस्टॉल न करें।
-
संदिग्ध ग्रुप या मैसेज मिलने पर तुरंत रिपोर्ट और डिलीट करें।
-
बैंक, यूपीआई और ईमेल के पासवर्ड बदलते रहें।
-
व्हाट्सऐप और गूगल अकाउंट में Two-step verification सक्रिय करें।
साइबर सेल की अपील
साइबर सेल ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह के संदिग्ध मैसेज,
लिंक या ऐप को न खोलें और तुरंत 1930 नंबर या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएँ।



