देश विदेशमध्यप्रदेशमनोरंजनव्यापारसिवनी

विश्व प्रसिद्ध मोगली के नाम पर एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन किया जाये

क्रांतिकारी सुभाष मंच ने रेलमंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड के सदस्य को दिया पत्र

विश्व प्रसिद्ध मोगली के नाम पर एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन किया जाये - Seoni News

सिवनी यशो: – द जंगल बुक (The Jungle Book) के विश्व प्रसिद्ध पात्र मोगली (Mogli) के नाम से देश में एक्सप्रेस रेलगाडिय़ा चलाये जाने की मांग क्रांतिकारी सुभाष मंच ने रेल मंत्रालय (Ministry of Railways)  को लिखे पत्र के माध्यम से की है तथा इसी आशय का पत्र जबलपुर उत्तर से विधायक पूर्व भारतीय रेल्वे बोर्ड के सदस्य अभिलाष पांडे को सौंपा ।
क्रांतिकारी सुभाष मंच (krantikari subhash manch) ने लिखे अपने पत्र में कहा है कि मध्यप्रदेश का सिवनी जिला नोबेल पुरूस्कार (nobel prize) प्राप्त रूडर्याड किपलिंग (Ruddyad Kipling) द्वारा रचित द जंगल बुक के मुख्य पात्र मोंगली की जन्म स्थली वाले ऐतिहासिक महत्व (historical significance) का जिला है । मोगली की जन्म स्थली को देखने के लिये पूरे विश्व से बड़ी संख्या में पर्याटक आते है । इसके साथ ही सिवनी में विश्व प्रसिद्ध पेंच नेशनल पार्क (World famous Pench National Park ) देश का प्रमुख वन्य जीव संरक्षण क्षेत्र है । सिवनी जिला अन्य ऐतिहासिक और विश्व विख्यात महत्व के गौरव को संजोये हुये है ।
वर्तमान समय में यातायात सुगम होने के कारण पर्यटको की संख्या मं तेजी से बढ़ रही है । सिवनी जिला मुख्यालय चतुष्गामी राष्ट्रीय राजमार्ग (national highway) का हिस्सा है, जहाँ वन्य जीव संरक्षण के महत्व को प्राथमिक देते हुये शानदार अंडरपास (underpass) के साथ साउंड एवं लाईट प्रूफ (sound and light proof) ओवर ब्रिज (over bridge) बनाया गया है । ब्राडगेज (broad gauge) हो जाने से देश के महानगरों से सिवनी का सीधा संपर्क भी बना गया है ।
इस मार्ग पर महानगरों को जोडऩे वाली और देश के अन्य हिस्सों में मोंगली के नाम से एक्सप्रेस ट्रेनों (express trains ) का संचालन सिवनी के पर्याटन (tourism) को प्रोत्साहन देने में सहायक सिद्ध होगा ।
क्रातिकारी सुभाष मंच ने अपने पत्र में कहा है कि जिले में पर्यटन को बढावा मिलने से रोजगार और शासकीय राजस्व में वृद्धि भी होगी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button