मध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

“आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न, 1.11 लाख निष्क्रिय खातों पर हुई चर्चा

उद्गम पोर्टल के माध्यम से दावा योग्य राशि खोजने पर जोर

Seoni 21 November 2025

सिवनी यशो:- जिला पंचायत सभागार में आज “आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने की। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह, भारतीय रिजर्व बैंक से श्री धीरज गुप्ता, लीड बैंक अधिकारी प्रवीण कुमार दिसोरिया, भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय मंडला के मुख्य प्रबंधक आशीष मित्तल, एसबीआई सिवनी शाखा के मुख्य प्रबंधक सहशिकांत कलसुले सहित विभिन्न बैंक और शासकीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में DEAF (Depositor Education and Awareness Fund) श्रेणी से जुड़े निष्क्रिय खातों की समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि जिले में कुल 1,11,082 खाते DEAF श्रेणी में दर्ज हैं, जिनमें लगभग 3,600 खाते शासकीय विभागों के हैं, जो लंबे समय से निष्क्रिय स्थिति में हैं। कलेक्टर श्रीमती पटले ने निर्देश दिए कि सभी विभाग बैंक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल इन खातों को सक्रिय कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी धीरज गुप्ता द्वारा उच्च राशि वाले निष्क्रिय खातों की विभागवार सूची तैयार कर लीड बैंक के माध्यम से संबंधित विभागों के साथ साझा करने एवं स्थिति सुधारने के निर्देश दिए गए।

 उद्गम (UDGAM) पोर्टल पर जागरूकता बढ़ाने के निर्देश

बैठक में आरबीआई द्वारा विकसित उद्गम (UDGAM) पोर्टल की उपयोगिता और महत्व पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

सिवनी जिला पंचायत सभागार में “आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान समीक्षा बैठक, कलेक्टर शीतला पटले एवं बैंक अधिकारी उपस्थित
वनी में “आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

कलेक्टर महोदया ने कहा कि—

“अधिक से अधिक नागरिक अपने निष्क्रिय खातों अथवा

अदावी जमा राशियों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें वापस क्लेम कर सकें,

इसके लिए उद्गम पोर्टल को गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित किया जाए।”

UDGAM (Unclaimed Deposits – Gateway to Access Information) एक केंद्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल है,

जहाँ पंजीकृत उपयोगकर्ता अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके विभिन्न बैंकों में मौजूद अपने निष्क्रिय अथवा अदावी जमा राशियों की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते हैं।

यह पोर्टल जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता (DEA) निधि में शामिल खातों की जानकारी भी उपलब्ध कराता है।

 उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभाग सम्मानित

बैठक के अंत में कलेक्टर श्रीमती पटले ने निष्क्रिय DEAF खातों को सक्रिय कराने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों और

कर्मचारियों को सम्मानित किया।

पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी (02 खाते), मुख्य चिकित्सा एवं

स्वास्थ्य अधिकारी जिला अस्पताल सिवनी (01 खाता),

तथा कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी विभाग सिवनी (01 खाता) के अधिकारियों को प्रशंसा पत्र एवं

पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2173528

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!