धर्मसिवनी

हर्षोल्लास से मनाया गया बरघाट मे ईदुल अजहा का त्यौहार

बरघाट यशो: – मुस्लिम धर्मावलंबियों के द्वारा हजरत इब्राहिम के त्याग व कुर्बानी की याद में मनाया जाने वाला पर्व ईदुल अजहा नगर में अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही पाक पोशाकों में सजे धजे नगर सहित क्षेत्र के मुस्लिम भाई अपने-अपने घरों से ईदगाह व मस्जिदों के लिये रवाना हुए। जहां पर सुबह 8 बजे ईदुल अजहा की विशेष नमाज अदा की गई व खुदा से सलामती की दुआएं मांगी गई। मौलाना के द्वारा ईदुल अजहा की विशेष नमाज अदा करवाई व खुदा से मुल्क में अमन व शांति कायम रखने की दुआ मांगी गई।

oplus_0

नमाज अदा करने के बाद गले मिलने का दौर शुरु हुआ। जिसमें पूर्व विधायक अर्जन सिंह काकोडिय़ा, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर जी, पूर्व पार्षद ऋषभ जायसवाल, पूर्व पार्षद अनिल पाठक, राजेश लुधियाना, नवीन नगभिरे के साथ प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम संदीप श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ललित गरोठ, तहसीलदार डा.संजय बरैया, बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश वैश, सहित अन्य नागरिक मौजूद थे, ईदगाह में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर शुभकामनाएं दी।इस मौके पर शहर की प्रमुख गलियों व चौराहों में सभी धर्मावलंबियों ने मुस्लिम भाईयों को मुबारकबाद दी व गले मिले। ऐसा माहौल निर्मित हुआ जिसे देखकर अनेकता में एकता उभर आई और खुशी-खुशी सभी अपने अपने घरों को पहुंचे जहां पर अपना फर्ज निभाते हुए अपनी-अपनी हैसियत औकात अनुसार खरीदे गए जानवरों की कुर्बानी दी गई व शुक्र अदा किया। जिसके बाद अधिकांश मुस्लिम भाई कब्रिस्तान की ओर रवाना हुए। जहां पहुंचकर उन्होंने अपने गुजरे हुए बुजुर्गों की मगफिरत के लिए दुआं की फातिहा पढ़ी। वहीं पुराने गिले शिकवों को भूलकर हिंदू-मुस्लिम भाईयों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!