Mon, 23 Nov 2026 | 04:34:55 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान

हर्षोल्लास से मनाया गया बरघाट मे ईदुल अजहा का त्यौहार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 17, 2024 05:38 pm / Post views : 215

हर्षोल्लास से मनाया गया बरघाट मे ईदुल अजहा का त्यौहार
शेयर करें:
बरघाट यशो: - मुस्लिम धर्मावलंबियों के द्वारा हजरत इब्राहिम के त्याग व कुर्बानी की याद में मनाया जाने वाला पर्व ईदुल अजहा नगर में अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही पाक पोशाकों में सजे धजे नगर सहित क्षेत्र के मुस्लिम भाई अपने-अपने घरों से ईदगाह व मस्जिदों के लिये रवाना हुए। जहां पर सुबह 8 बजे ईदुल अजहा की विशेष नमाज अदा की गई व खुदा से सलामती की दुआएं मांगी गई। मौलाना के द्वारा ईदुल अजहा की विशेष नमाज अदा करवाई व खुदा से मुल्क में अमन व शांति कायम रखने की दुआ मांगी गई। [caption id="attachment_15638" align="alignright" width="300"] oplus_0[/caption] नमाज अदा करने के बाद गले मिलने का दौर शुरु हुआ। जिसमें पूर्व विधायक अर्जन सिंह काकोडिय़ा, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर जी, पूर्व पार्षद ऋषभ जायसवाल, पूर्व पार्षद अनिल पाठक, राजेश लुधियाना, नवीन नगभिरे के साथ प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम संदीप श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ललित गरोठ, तहसीलदार डा.संजय बरैया, बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश वैश, सहित अन्य नागरिक मौजूद थे, ईदगाह में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर शुभकामनाएं दी।इस मौके पर शहर की प्रमुख गलियों व चौराहों में सभी धर्मावलंबियों ने मुस्लिम भाईयों को मुबारकबाद दी व गले मिले। ऐसा माहौल निर्मित हुआ जिसे देखकर अनेकता में एकता उभर आई और खुशी-खुशी सभी अपने अपने घरों को पहुंचे जहां पर अपना फर्ज निभाते हुए अपनी-अपनी हैसियत औकात अनुसार खरीदे गए जानवरों की कुर्बानी दी गई व शुक्र अदा किया। जिसके बाद अधिकांश मुस्लिम भाई कब्रिस्तान की ओर रवाना हुए। जहां पहुंचकर उन्होंने अपने गुजरे हुए बुजुर्गों की मगफिरत के लिए दुआं की फातिहा पढ़ी। वहीं पुराने गिले शिकवों को भूलकर हिंदू-मुस्लिम भाईयों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष