Tue, 24 Nov 2026 | 06:38:23 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन 62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

सुपर सीडर मशीन से नरवाई का बेहतर प्रबंधन, कृषकों को मिलेगा बंफर लाभ

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 04, 2025 11:40 pm / Post views : 425

सुपर सीडर मशीन से नरवाई का बेहतर प्रबंधन, कृषकों को मिलेगा बंफर लाभ
शेयर करें:

कृषक ने बिना नरवाई जलाये सुपर सीडर मशीन से सीधे की मूंग एवं उड़द की बुआई

Seoni 04 April 2025 सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशन में जिले में नरवाई में आगजनित दुर्घटना की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। योजना अंतर्गत जिले में संबंधित विभाग द्वारा किसानों से संपर्क कर फसल कटाई उपरांत बची नरवाई के प्रबंधन के विकल्पों तथा नई तकनीक से अवगत कराने के साथ ही शासन की योजना अंतर्गत नई तकनीकी के कृषि उपकरण उपलब्ध कराये जा रहे हैं। ऐसे ही हितग्राहियों में सिवनी विकासखंड के ग्राम-परतापुर के कृषक अभिषेक सनोडिया भी है जिन्होंने वर्ष-2024-25 में कस्टम हायरिंग योजनांतर्गत सुपर सीडर मशीन प्राप्त कर पूर्व फसल की नरवाई जलाये बिना उड़द और मूंग की बोआई सुगम रूप से की है। विगत 27.03.2025 को कृषि अभियांत्रिकी विभाग के सहायक कृषि यंत्री सुश्री शहला नाज कुरैशी एवं उपयंत्री जे.एस.धुर्वे की उपस्थिति में नरवाई युक्त खेत में सुपर सीडर मशीन से मूंग की बोनी कार्य सुगम सुविधाजनक रूप से संपन्न हुआ जिससे कृषक श्री सनोडिया अत्यंत प्रसन्न हैं कृषक श्री अभिषेक सनोडिया के द्वारा बताया गया की पहले परम्परागत रूप से खेती करने पर गेहू फसल की कटाई के बाद खेत में पडी नरवाई में आग लगाते थे। उसके बाद खेत में कल्टीवेटर व रोटावेटर से खेत की तैयारी की जाती थी। तत्पश्चात सीड ड्रिल से मूंग व उड़द की बोनी की जाती थी। इस प्रक्रिया में मिटटी में युक्त किसान मित्र सूक्ष्म जीव व जंतू एवं पोषक तत्व नष्ट हो जाते थे एवं समय और लागत भी अधिक लगता था परन्तु अब कृषि अभियांत्रिकी से कृषक द्वारा नरवाई प्रबंधन से संबंधित उन्नत कृषि यंत्र का लाभ प्राप्त कर खेत में पडी नरवाई को जलाये बिना सीधे सुपर सीडर मशीन से वोनी करने पर खेत में पडी नरवाई खेत की मिटटी में विलय होकर खाद के रूप में परिवर्तित हो जाता है और खेत की तैयारी में लागत एवं समय की बचत होती है। कृषक श्री सनोडिया शासन की योजना अंतर्गत प्राप्?त हुई सुपर सीडर मशीन के उपयोग से अत्यंत प्रसन्न हैं तथा अन्य कृषकों को भी नवीन तकनीक को अपनाकर नरवाई न जलाने की अपील करते हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें