Sun, 22 Nov 2026 | 10:46:16 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी

फार्म हाउस में पालतू घोड़े का शिकार! बाघ के हमले की आशंका से इलाके में दहशत, वन विभाग जांच में जुटा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 06, 2026 05:18 pm / Post views : 87

फार्म हाउस में पालतू घोड़े का शिकार! बाघ के हमले की आशंका से इलाके में दहशत, वन विभाग जांच में जुटा
शेयर करें:

Seoni Tiger News - पंडरवानी फार्म हाउस में पालतू घोड़े का शिकार, बाघ के हमले की आशंका से इलाके में दहशत

Seoni, 06 August 2026 सिवनी यशो:- यह भी पढ़े :- जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर कटंगी रोड स्थित बावंदेही डिपो के पीछे ग्राम पंडरवानी में शुक्रवार सुबह एक पालतू घोड़े के मृत मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घोड़े के शरीर पर मिले निशानों के आधार पर प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि उसका शिकार किसी बाघ (टाइगर) ने किया है। हालांकि वन विभाग ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंडरवानी स्थित एडवोकेट शाहिद रज़ा के फार्म हाउस में तीन पालतू घोड़े रखे गए हैं। शुक्रवार सुबह जब एक घोड़ा दिखाई नहीं दिया तो उसकी तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद वह फार्म हाउस से लगे जंगल के किनारे मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

दो-तीन दिनों से महसूस हो रही थी बाघ की हलचल

फार्म हाउस संचालक एडवोकेट शाहिद रज़ा एवं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो-तीन दिनों से क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी जैसी गतिविधियां महसूस की जा रही थीं। घोड़े के मृत मिलने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और लोगों को सतर्क करने की मांग की है।

वन विभाग ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आसपास के जंगल में बाघ की मौजूदगी के संकेतों की जांच शुरू कर दी है। घोड़े की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम एवं वन विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

वन विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि घोड़े की मौत बाघ के हमले से हुई है या किसी अन्य कारण से।

नोट: यह समाचार स्थानीय ग्रामीणों एवं फार्म हाउस संचालक द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। बाघ के हमले की आधिकारिक पुष्टि वन विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

यह भी पढ़े :-

‘रिन्यूवल’ का खेल, तबादलों की बोली और करोड़ों की खरीद पर सवाल! आदिम जाति कल्याण विभाग आखिर किसके संरक्षण में?

बेटियों की खास कैबिनेट से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, छात्राओं को बताया AI का सही इस्तेमाल

EXCLUSIVE | 322 पदों की मल्टीटास्क भर्ती में ‘मल्टीपल गेम’ का संदेह! चयन, तैनाती, वेतन और सरकारी भुगतान की पूरी व्यवस्था जांच के घेरे में

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

https://extension.psu.edu/bringing-your-new-horse-home

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें