Mon, 23 Nov 2026 | 03:58:35 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू

गज गौरव अवार्ड 2025: पेंच टाइगर रिजर्व के महावत केशू वाल्के और सहादन लकड़ा सम्मानित

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 12, 2025 11:24 pm / Post views : 510

गज गौरव अवार्ड 2025: पेंच टाइगर रिजर्व के महावत केशू वाल्के और सहादन लकड़ा सम्मानित
शेयर करें:
Seoni 12 August 2025 सिवनी यशो:- पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी के सहायक महावत  केशू सिंह वाल्के और सहादन राम लकड़ा को भारत सरकार के प्रोजेक्ट एलिफेंट द्वारा आयोजित कोयंबतूर समारोह में गज गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। गज गौरव अवार्ड सम्मान वन्यजीव संरक्षण और हाथी प्रशिक्षण में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया। यह भी पढ़े :- रक्षाबंधन पर पेंच टाइगर रिजर्व में अनूठा बाघ संरक्षण अभियान केशू सिंह वाल्के 1991 से पेंच टाइगर रिजर्व में कार्यरत हैं। उन्होंने 1991 से 2006 तक मोहन बहादुर हाथी को प्रशिक्षित किया और बाघ व अन्य वन्यजीवों की निगरानी में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने अंबिका और गणेशा हाथियों को भी प्रशिक्षित किया। वर्तमान में वे गणेश हाथी के साथ ट्रैकिंग और निगरानी कार्य कर रहे हैं। सहादन राम लकड़ा 1993 से सहायक महावत के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने 1995 से 2007 तक जंग बहादुर हाथी को प्रशिक्षित किया और 2007 से अब तक दामिनी हाथी के साथ बाघ व वन्यजीवों की निगरानी का कार्य कर रहे हैं। यह भी पढ़े :-पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटन की असीम संभावनाएं- सिंह दोनों महावतों ने कई बाघ बचाव अभियानों में असाधारण साहस और कौशल का प्रदर्शन किया है। हाथियों की देखभाल, प्रशिक्षण और प्रबंधन में उनकी निष्ठा अन्य महावतों के लिए प्रेरणास्रोत मानी जाती है। उप संचालक पेंच टाइगर रिजर्व, रजनीश कुमार सिंह (भा.व.से.) ने कहा कि यह सम्मान पेंच टाइगर रिजर्व की गौरवशाली परंपरा और समर्पित कर्मचारियों के अदम्य साहस का प्रतीक है।