Wed, 25 Nov 2026 | 11:51:03 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने

दसवीं बोर्ड के छात्रों के लिये खुशखबरी, पुन: लागू हुई बेस्ट आँफ फाइव योजना

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 31, 2024 09:43 pm / Post views : 396

दसवीं बोर्ड के छात्रों के लिये खुशखबरी, पुन: लागू हुई बेस्ट आँफ फाइव योजना
शेयर करें:
 Bhopal 31 December 24 भोपाल यशो:- मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) ने बोर्ड की 10वीं के छात्र-छात्राओं को बड़ी खुशखबरी दी है। मध्ययप्रदेश बोर्ड ने कक्षा दसवी के छात्रों को बेस्ट ऑफ फाइव योजना (Best of five scheme) का पुन: लाभ देने वाला निर्णय लिया है । स्कूल शिक्षा विभाग ने इस आशय का 23 दिसंबर 2024 को आदेश जारी कर दिया है । एमपी बोर्ड की बेस्ट ऑफ फाइव योजना को फिर से लागू कर दिया गया है। बेस्ट आँफ फाईव योजना के अनुसार 10वीं बोर्ड के छह विषयों में से पांच विषयों में पास होने वाले छात्रों को उत्तीर्ण माना जाएगा। बेस्ट आँफ फाईव योजना पूर्व के वर्षो में भी लागू थी परंतु इसे माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नये सत्र 2024 - 2025 से समाप्त करने का फैसला लिया था, लेकिन अब इसे पुन: लागू करने का आदेश जारी कर दिया है । हालांकि अंग्रेजी और गणित में बेसिक और स्टैंडर्ड सब्जेक्ट का प्रावधान होने के बाद इसे बंद कर दिया जाएगा। बेस्ट ऑफ फाइव योजना 9वीं कक्षा के लिए 2025-26 से बंद होगी वहीं 10 वीं के लिए यह योजना 2026-2027 से बंद होगी। योजना के तहत छात्रों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने और जो एक विश्वास कमजोर लग रहा है उसके भय से मुक्त कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से इसे लागू किया है। योजना खास तौर से उन स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद होगी जो किसी एक विषय (सब्जेक्ट) में कमजोर हैं। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में छह विषय होते हैं। बेस्ट ऑफ फाइव योजना के तहत छात्रों को किसी पांच विषय में न्यूनतम पासिंग अंक लाने होते हैं। यदि छात्र का एक विषय कमजोर है तो वह अन्य पांच विषयों में अच्छे अंक लाकर पास हो सकता है। इस योजना के लागू होने से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकेंगे । 10 वी एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा पैटर्न में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने किया बदलाव