Wed, 25 Nov 2026 | 07:18:14 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने

दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा का सदस्य बनना हमारे लिए गर्व की बात - फग्गन सिंह कुलस्ते

दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा का सदस्य बनना हमारे लिए गर्व की बात - फग्गन सिंह कुलस्ते
शेयर करें:

 मंडला जिले के भाजपा मंडलों के शक्ति केंद्र की बैठक में शामिल हुए सांसद कुलस्ते

 मंडला यशो:= भारतीय जनता पार्टी द्वारा  देश भर में प्रारंभ किए  जा रहे संगठन पर्व ,सदस्यता अभियान के अंतर्गत  मंडला लोकसभा क्षेत्र के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते निवास और  मंडला विधानसभा के मंडलों के शक्ति केंद्र की बैठक में शामिल  हुए। इस अवसर पर उन्होंने शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं से संवाद कर सदस्यता अभियान से जुड़े विषयों पर अपनी बात कही। श्री कुलस्ते ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व और गौरव का विषय है कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सदस्य बनने जा रहे हैं इस सदस्यता अभियान में हमारे क्षेत्र के पार्टी के सभी वरिष्ठ  कार्यकर्ताओं  को सदस्यता दिलाना है, साथ ही पार्टी के विचारधारा से जुड़े लोगों को सदस्य बनना है, हम कोशिश करें कि अन्य राजनीतिक दल के लोगों से संवाद कर उन्हे भाजपा का सदस्य बनाएं क्षेत्र  के सामाजिक धार्मिक रचनात्मक खेल जैसी गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले युवाओं मातृशक्ति और  विभिन्न व्यापारी संगठनों किसानों  को भी हम विशेष रूप से इस सदस्यता अभियान में  सतत संवाद व संपर्क स्थापित कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने बनाएं।
  सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। संगठन द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता वंचित न रहे। एक सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात 880000 2024 मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल के माध्यम से आए हुए एसएमएस लिंक पर पूरी जानकारी भरने के  पश्चात हम भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य बन जाएंगे। सक्रिय सदस्यता के लिए अलग से अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत पचास प्राथमिक सदस्य बनाने वाला व्यक्ति ही सक्रिय सदस्य बनेगा।
 उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र के  प्रत्येक समाज  हर वर्ग के नागरिकों को सदस्यता अभियान से जुड़े  इस अभियान में कोई भी समाज  भाजपा की सदस्यता से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखें। हर व्यक्ति तक सदस्यता अभियान की टोली, हमारे कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से पहुंचे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गण और जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह शैलेश मिश्रा सहित पार्टी के कार्यकर्ता मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे ।