विगत दिनों कर्नाटक प्रांत में हुए जैन मुनि आचार्य श्री काम कुमार नंदी जी महाराज के नृशंस हत्या कांड पर मात्र भारत वर्ष में ही नहीं अपितु वा विदेशों में प्रवासरत जैन समुदाय उग्र एवं आक्रोशित हुआ।अपने धर्म गुरू की निर्मम हत्या से आहत जैन समाज अन्य अहिंसक एवं शाकाहारी समुदायों के समर्थन एवं सहयोग से नगर नगर गांव गांव जहां जहां भी जैन समाज निवासरत है इस जघन्य अपराध हेतु दोषियों को मृत्युदंड की मांग करते हुए प्रशासन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन को ज्ञापन सौप कर जैन संस्कृति एवं श्रमण संस्कृति के संरक्षण की मांग कर है। इसी तारतम्य में सकल जैन समाज सिवनी की तीनों शाखाओं क्रमशः दिगंबर, श्वेतांबर एवं तारण समाज के तत्वावधान में अबाल नर नारी वृद्ध जनों का विशाल समूह बड़े जैन मंदिर जी के सामने एकत्रित हुआ जिसमे पुरूष वर्ग श्वेत एवं महिला वर्ग केसरिया परिधान धारण कर अपने बाएं बाजू में काली पट्टी विरोध स्वरूप बांध कर पूर्णतः स्वयं में अनुशासित होकर शालीनता से इस विरोध यात्रा में चलने को तैयार हुआ। निर्धारित समय अनुसार पूज्य मुनि श्री शाश्वतसागर महाराज के प्रवचनों के उपरांत पूज्य मुनि श्री से श्रमण एवं जैन संस्कृति के संरक्षण का आशीर्वाद प्राप्त कर 3_3 की संख्या में पंक्ति बद्ध हो कर लगभग 1 किलोमीटर का लंबा विरोध यात्रा का जुलूस निकाला गया।इस महारैली में सर्वप्रथम तीनों शाखाओं के प्रतिनिधि गण जिनमे पूर्व विधायक नरेश दिवाकर,प्रकाश नाहटा, सुदर्शन बाझल,मिलन बाझल,संजय मालू,सुजीत जैन, सुबोध सिंघई,पंडित संतोष जैन,अतुल मालू ,संजय नायक,प्रफुल्ल जैन बंटी, विपनेश जैन,पारस जैन,संजय लोढ़ा,अभय जैन, मनोज बाझल,डॉक्टर अपूर्व जैन,पियूष जैन आदि अग्रणीय थे इनके पीछे हाथ में पूज्य उपसर्ग समाधियस्थ जैन मुनिराज का बैनर एवं पचरंगा ध्वज पकड़ी महिलाओं का समूह एवं इस समूह के पीछे पुरूषो का बड़ा समूह चल रहा था। बड़े जैन मंदिर से गणेश चौक,गांधी भवन होते हुए यह विरोध यात्रा की महारैली कलेक्टर कार्यालय परिसर में पहुंची जहां समाज के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल से उनके कक्ष कार्यालय में भेंट कर घटना का वृतांत बताते हुए ज्ञापन सोपा।
