Mon, 23 Nov 2026 | 06:11:08 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान

शराबबंदी को लेकर हस्ताक्षर अभियान की टीम पहुँची ज्वाला देवी मंदिर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 02, 2025 09:35 pm / Post views : 302

शराबबंदी को लेकर हस्ताक्षर अभियान की टीम पहुँची ज्वाला देवी मंदिर
शेयर करें:

मंदिर में 78 वें सप्ताह भक्तिभाव से संपन्न हुआ सुंदरकांंड एवं हनुमान चालीसा का पाठ

Seoni 02 March 2025 सिवनी यशो:- आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित मंदिर में भक्ति और श्रद्धा के साथ हर शनिवार को सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ पिछले 78 सप्ताह से लगातार किया जा रहा है । सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ समाज में जागरू कता संदेशों का प्रसारण भी किया जाता है और पूरे सप्ताह की गतिविधियों की समीक्षा हर शनिवार को होती है तथा इसके साथ आगामी समय में क्या करना उपयोगी होगा इस बात का विचार किया जाता है । इस सप्ताह नशा मुक्त समाज बनाने की दिशा में नशा मुक्ति के लिये समाज के बीच संदेश प्रसारित करने सहमति बनी । धर्म और आस्था के इस केन्द्र में विद्यार्थी हनुमान जी की उपासना कर अपने मन को एकाग्र कर रहे है । इस धार्मिक स्थान से  संदेश दिया गया और मोबाइल के अधिक उपयोग न करने की सलाह बहुत असरकारक रही है मंदिर में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा में विद्यार्थी वर्ग की संख्या में आशातीत वृद्धि इस संदेश के सकारात्मक असर को दर्शा रहा है । सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ के 78 वें सप्ताह विद्यार्थियों की उपस्थिती बहुत अधिक रही ।  नशा मुक्ति के संबंध में डाँ. पारस पटेरिया ने अपने विचार रखे और कहा कि नशा से समाज, परिवार और स्वयं नशा करने वाले पर विपरीत प्रभाव पड़ता है । सिवनी जिला धार्मिक आस्था का केन्द्र है यहाँ शराबबंदी की मांग की जा रही है और इसके लिये व्यापक समर्थन जुटाने के लिये कार्य किया जा रहा है अधिक से अधिक संख्या में लोग सहभागी बने इसके लिये सभी का सहयोग आवश्यक है ।   मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा की नियमित्ता के अभिनव प्रयास ने इसकी ख्याति बढ़ा दी है और इस टीम का निरंतर विस्तार हो रहा इसमें पड़ोसी जिलों के साथ अन्य राज्यों के भक्त भी जुड़ रहे है । नवयुवकों के द्वारा सास्वर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमानजी चालीसा का पाठ भक्तिमय वातावरण का निर्माण कर रहा है । इस आयोजन में मातृशक्ति की उपस्थिती भी निरंतर बढ़ते जा रही है । शनिवार को 78 वें सप्ताह के आयोजन में मुख्य यजमान नरेन्द्र ठाकुर चंदनवाड़ा खुर्द पलारी ने सहपरिवार पहुंचकर मातारानी के दरबार मे पूजन एवं महाप्रसाद भोग अर्पित किया गया । भक्तिभाव से संपन्न आयोजन के पश्चात महाभोग का वितरण किया गया ।  भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है । सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है। आने वाले शनिवारों को विशेष बनाने के लिये युवाओं एवं मातृशक्ति में भारी उत्साह का वातावरण है । समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष