Sat, 14 Nov 2026 | 07:52:10 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
पेंच टाइगर रिजर्व में वन अमले को दिया गया शस्त्र संचालन प्रशिक्षण 15 नवंबर को लखनादौन में होगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किसानों के अपमान पर जिला कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, भाजपा सांसद के बयान पर जताया कड़ा आक्रोश लोग क्या कहेंगे? 7000 रुपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य तय कराने पर अड़े किसान, 3100 रुपये की दर भी मंजूर नहीं आयुक्त संकेत भोंडवे ने छिंदवाड़ा में फायर स्टेशन और सीवरेज परियोजना का किया निरीक्षण, जियो मिलर कंपनी को 15 दिन का अल्टीमेटम दूषित पानी की समस्या जस की तस, नगर निगम बना मूकदर्शक ! कांग्रेस ने उठाए सवाल सरकारी राशन में बड़ा फर्जीवाड़ा! पुलिस अभिरक्षा में खड़े ट्रक के नाम पर बना दिए 11 फर्जी बिल, तीन आरोपी जेल भेजे गए बड़गुर नाला का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया! दो ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, बड़े डंप और डंपरों के परिवहन पर उठे सवाल 475 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदी शुरू करें मिल संचालक, हर सप्ताह बढ़ाएं 10 रुपए भाव : शैलेंद्र रघुवंशी पेंच टाइगर रिजर्व में वन अमले को दिया गया शस्त्र संचालन प्रशिक्षण 15 नवंबर को लखनादौन में होगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किसानों के अपमान पर जिला कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, भाजपा सांसद के बयान पर जताया कड़ा आक्रोश लोग क्या कहेंगे? 7000 रुपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य तय कराने पर अड़े किसान, 3100 रुपये की दर भी मंजूर नहीं आयुक्त संकेत भोंडवे ने छिंदवाड़ा में फायर स्टेशन और सीवरेज परियोजना का किया निरीक्षण, जियो मिलर कंपनी को 15 दिन का अल्टीमेटम दूषित पानी की समस्या जस की तस, नगर निगम बना मूकदर्शक ! कांग्रेस ने उठाए सवाल सरकारी राशन में बड़ा फर्जीवाड़ा! पुलिस अभिरक्षा में खड़े ट्रक के नाम पर बना दिए 11 फर्जी बिल, तीन आरोपी जेल भेजे गए बड़गुर नाला का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया! दो ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, बड़े डंप और डंपरों के परिवहन पर उठे सवाल 475 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदी शुरू करें मिल संचालक, हर सप्ताह बढ़ाएं 10 रुपए भाव : शैलेंद्र रघुवंशी

जनजातीय गौरव दिवस : 15 नवंबर को लखनादौन में होगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 14, 2026 07:37 pm / Post views : 4

15 नवंबर को लखनादौन में होगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन
शेयर करें:

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर निकलेगी सांस्कृतिक रैली, उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में होगा मुख्य कार्यक्रम; ग्राम पंचायतों में भी होगा राज्य स्तरीय आयोजन का सीधा प्रसारण

Seoni, 14 November 2026

सिवनी यशो:- भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को लखनादौन में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस 2026 का आयोजन किया जाएगा। जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत को समर्पित इस आयोजन की शुरुआत तहसील कार्यालय लखनादौन से सांस्कृतिक रैली के साथ होगी। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पहुंचेगी, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

सांस्कृतिक रैली में छात्र-छात्राओं, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता रहेगी। आयोजन के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को स्मरण किया जाएगा।

कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे हैं। उन्होंने आयोजन स्थल सहित सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने तथा कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ग्राम पंचायतों में भी होगा सीधा प्रसारण

जिला स्तरीय आयोजन के साथ ही राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। इसके लिए जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में लाइव प्रसारण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

इस प्रकार 15 नवंबर को लखनादौन में जिला स्तरीय आयोजन के साथ जिलेभर की ग्राम पंचायतों में भी जनजातीय गौरव दिवस का उत्सव मनाया जाएगा।