Sat, 14 Nov 2026 | 07:44:02 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
15 नवंबर को लखनादौन में होगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किसानों के अपमान पर जिला कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, भाजपा सांसद के बयान पर जताया कड़ा आक्रोश लोग क्या कहेंगे? 7000 रुपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य तय कराने पर अड़े किसान, 3100 रुपये की दर भी मंजूर नहीं आयुक्त संकेत भोंडवे ने छिंदवाड़ा में फायर स्टेशन और सीवरेज परियोजना का किया निरीक्षण, जियो मिलर कंपनी को 15 दिन का अल्टीमेटम दूषित पानी की समस्या जस की तस, नगर निगम बना मूकदर्शक ! कांग्रेस ने उठाए सवाल सरकारी राशन में बड़ा फर्जीवाड़ा! पुलिस अभिरक्षा में खड़े ट्रक के नाम पर बना दिए 11 फर्जी बिल, तीन आरोपी जेल भेजे गए बड़गुर नाला का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया! दो ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, बड़े डंप और डंपरों के परिवहन पर उठे सवाल 475 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदी शुरू करें मिल संचालक, हर सप्ताह बढ़ाएं 10 रुपए भाव : शैलेंद्र रघुवंशी मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के 14वें शुक्रवार को दमुआ पहुंचे कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा 15 नवंबर को लखनादौन में होगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किसानों के अपमान पर जिला कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, भाजपा सांसद के बयान पर जताया कड़ा आक्रोश लोग क्या कहेंगे? 7000 रुपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य तय कराने पर अड़े किसान, 3100 रुपये की दर भी मंजूर नहीं आयुक्त संकेत भोंडवे ने छिंदवाड़ा में फायर स्टेशन और सीवरेज परियोजना का किया निरीक्षण, जियो मिलर कंपनी को 15 दिन का अल्टीमेटम दूषित पानी की समस्या जस की तस, नगर निगम बना मूकदर्शक ! कांग्रेस ने उठाए सवाल सरकारी राशन में बड़ा फर्जीवाड़ा! पुलिस अभिरक्षा में खड़े ट्रक के नाम पर बना दिए 11 फर्जी बिल, तीन आरोपी जेल भेजे गए बड़गुर नाला का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया! दो ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, बड़े डंप और डंपरों के परिवहन पर उठे सवाल 475 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदी शुरू करें मिल संचालक, हर सप्ताह बढ़ाएं 10 रुपए भाव : शैलेंद्र रघुवंशी मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के 14वें शुक्रवार को दमुआ पहुंचे कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन : किसानों के अपमान पर जिला कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, भाजपा सांसद के बयान पर जताया कड़ा आक्रोश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 14, 2026 07:26 pm / Post views : 3

किसानों के अपमान पर जिला कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, भाजपा सांसद के बयान पर जताया कड़ा आक्रोश
शेयर करें:

अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, कांग्रेस नेताओं ने कहा- किसानों के सम्मान की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी कांग्रेस

Seoni, 14 November 2026

सिवनी यशो:- भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा किसानों को नशेड़ी कहे जाने संबंधी बयान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी ने शनिवार को स्थानीय अंबेडकर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने सांसद के बयान पर कड़ा आक्रोश जताते हुए इसे देश के अन्नदाता किसानों का अपमान बताया। धरना-प्रदर्शन के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर किसानों के सम्मान की रक्षा और उनकी ज्वलंत समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

अन्नदाता किसानों के प्रति भाजपा सांसद की अपमानजनक टिप्पणी भाजपा की किसान विरोधी मानसिकता को उजागर करती है। भाजपा के नेता किसानों की पीड़ा और उनके संघर्ष को समझने के बजाय उनका अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान की लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी मजबूती से लड़ेगी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजा बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण किसान लगातार परेशान हैं। खाद, बीज, बिजली, सिंचाई और फसलों के उचित दाम जैसी समस्याओं से किसान जूझ रहे हैं। इन समस्याओं का समाधान करने के बजाय किसानों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ककोडिया ने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत कर देश का पेट भरता है। किसानों का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा नेताओं को अपने बयान पर किसानों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्षरत रही है।

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मो. असलम खान ने कहा कि प्रदेश का किसान आज अनेक संकटों से गुजर रहा है। महंगाई, कृषि लागत में वृद्धि और फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने से किसान आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

भाजपा सरकार किसानों की वास्तविक समस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल ने कहा कि किसानों का अपमान पूरे किसान समाज का अपमान है। भाजपा सरकार को किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर उनका तत्काल निराकरण करना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और उनके हक की लड़ाई जारी रखेंगे।

खाद, बिजली और फसलों के दाम को लेकर भी उठाई आवाज

धरना-प्रदर्शन का संचालन करते हुए जिला कांग्रेस महामंत्री शिव सनोडिया (अधिवक्ता) ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि देश की आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था का आधार हैं। भाजपा सांसद द्वारा किसानों को नशेड़ी कहना करोड़ों मेहनतकश किसानों के परिश्रम और स्वाभिमान का अपमान है। उन्होंने कहा कि आज किसान खाद की किल्लत, बढ़ती कृषि लागत, बिजली की समस्या, फसलों के उचित दाम सहित अनेक कृषि संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। सरकार को किसानों की आवाज सुननी होगी। कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान, अधिकार और न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

धरना-प्रदर्शन को वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु करोसिया, जिला कांग्रेस महामंत्री प्रकाश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सदस्य घनश्याम पटेल, विनोद यादव, सेवादल के प्रदेश सचिव शिवदीप डहेरिया, हुकुमचंद सनोडिया एवं टीकाराम पटले ने भी संबोधित किया।

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने, किसानों के प्रति अपमानजनक बयान देने वाले संबंधित सांसद की जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा किसान हित में आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई।

इस अवसर पर सुरेन्द्र करोसिया, यशपाल भलावी, रंजीत यादव, अशोक नरेती, आजम दीवान अली, मोहनसिंह ठाकुर, ध्रुवनारायण चौधरी, राजू सनोडिया, साजिद खान, विनोद यादव, सुदर्शन बघेल, हुकुमचंद सनोडिया, नन्दू यादव, श्रीमती पवन रेखा रिनायत, टीकाराम पटले, एस.एस. डहेरिया, कैलाश अवधिया, ठा. जयप्रकाश सिंह परिहार, सुजीत गोदरे, नितिन बघेले, राकेश बघेल, नब्बू भाई, अनंत श्रीवास्तव, राजसिंह बघेल, रहीम शाह, उमेश चन्द्रवंशी, आरिफ सफारी एवं बालकराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें