Sat, 14 Nov 2026 | 08:06:03 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
स्नेह परिधान संकल्प अभियान से आंगनवाड़ी केंद्रों में बढ़ेगा बच्चों का अपनत्व पेंच टाइगर रिजर्व में वन अमले को दिया गया शस्त्र संचालन प्रशिक्षण 15 नवंबर को लखनादौन में होगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किसानों के अपमान पर जिला कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, भाजपा सांसद के बयान पर जताया कड़ा आक्रोश लोग क्या कहेंगे? 7000 रुपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य तय कराने पर अड़े किसान, 3100 रुपये की दर भी मंजूर नहीं आयुक्त संकेत भोंडवे ने छिंदवाड़ा में फायर स्टेशन और सीवरेज परियोजना का किया निरीक्षण, जियो मिलर कंपनी को 15 दिन का अल्टीमेटम दूषित पानी की समस्या जस की तस, नगर निगम बना मूकदर्शक ! कांग्रेस ने उठाए सवाल सरकारी राशन में बड़ा फर्जीवाड़ा! पुलिस अभिरक्षा में खड़े ट्रक के नाम पर बना दिए 11 फर्जी बिल, तीन आरोपी जेल भेजे गए बड़गुर नाला का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया! दो ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, बड़े डंप और डंपरों के परिवहन पर उठे सवाल स्नेह परिधान संकल्प अभियान से आंगनवाड़ी केंद्रों में बढ़ेगा बच्चों का अपनत्व पेंच टाइगर रिजर्व में वन अमले को दिया गया शस्त्र संचालन प्रशिक्षण 15 नवंबर को लखनादौन में होगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किसानों के अपमान पर जिला कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, भाजपा सांसद के बयान पर जताया कड़ा आक्रोश लोग क्या कहेंगे? 7000 रुपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य तय कराने पर अड़े किसान, 3100 रुपये की दर भी मंजूर नहीं आयुक्त संकेत भोंडवे ने छिंदवाड़ा में फायर स्टेशन और सीवरेज परियोजना का किया निरीक्षण, जियो मिलर कंपनी को 15 दिन का अल्टीमेटम दूषित पानी की समस्या जस की तस, नगर निगम बना मूकदर्शक ! कांग्रेस ने उठाए सवाल सरकारी राशन में बड़ा फर्जीवाड़ा! पुलिस अभिरक्षा में खड़े ट्रक के नाम पर बना दिए 11 फर्जी बिल, तीन आरोपी जेल भेजे गए बड़गुर नाला का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया! दो ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, बड़े डंप और डंपरों के परिवहन पर उठे सवाल

प्रशिक्षण : पेंच टाइगर रिजर्व में वन अमले को दिया गया शस्त्र संचालन प्रशिक्षण

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 14, 2026 07:49 pm / Post views : 2

पेंच टाइगर रिजर्व में वन अमले को दिया गया शस्त्र संचालन प्रशिक्षण
शेयर करें:

वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए 9 परिक्षेत्रों के 39 अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण, मैदानी अमले की दक्षता और सुरक्षा बढ़ाने पर जोर

Seoni, 14 November 2026

सिवनी यशो:- वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा मैदानी वन अमले की कार्यक्षमता एवं व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पेंच टाइगर रिजर्व में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए शस्त्र संचालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पुलिस विभाग सिवनी के समन्वय से आयोजित इस प्रशिक्षण में पेंच टाइगर रिजर्व के सभी 9 परिक्षेत्रों से चयनित 39 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

01-6af86dd07a7fc.webp

प्रशिक्षण में मैदानी स्तर पर कार्यरत वनरक्षक, वनपाल एवं परिक्षेत्र अधिकारियों को शस्त्रों के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, तकनीकी संचालन, रखरखाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।

चार प्रकार के शस्त्रों के संचालन की दी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान पेंच टाइगर रिजर्व में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के शस्त्रों के सुरक्षित संचालन एवं रखरखाव संबंधी जानकारी दी गई। इनमें रिवॉल्वर, पम्प एक्शन गन, 12 बोर डबल बैरल गन तथा .315 स्पोर्टिंग राइफल शामिल हैं। प्रशिक्षण में शस्त्रों के जिम्मेदार उपयोग और सुरक्षा संबंधी निर्धारित सावधानियों पर विशेष जोर दिया गया।

वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है मैदानी अमला

पेंच टाइगर रिजर्व का मैदानी अमला वन एवं वन्यजीव संरक्षण, अवैध शिकार की रोकथाम, वन अपराधों पर नियंत्रण, नियमित गश्ती एवं निगरानी तथा मानव-वन्यजीव द्वंद्व की परिस्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दुर्गम वन क्षेत्रों में कार्य के दौरान कर्मचारियों को कई बार विषम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनका प्रशिक्षित, सतर्क और आत्मविश्वास से परिपूर्ण होना आवश्यक है।

क्षमता संवर्धन और सुरक्षा पर विशेष जोर

प्रशिक्षण के माध्यम से मैदानी कर्मचारियों की व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने के साथ उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा तथा वन संरक्षण संबंधी कार्यों में बेहतर तत्परता विकसित करने पर जोर दिया गया। पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा वन अमले के निरंतर क्षमता संवर्धन, प्रशिक्षण और कार्यस्थल पर सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

यह पहल वन एवं वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पेंच के समृद्ध प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा के प्रति प्रबंधन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।