Mon, 19 Oct 2026 | 02:51:45 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 04, 2025 07:08 pm / Post views : 610

नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की
शेयर करें:

 Seoni, 04 October  2025
जिले की नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने विभागवार जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों को कार्यों की प्रगति और आगामी रणनीति पर विशेष निर्देश दिए।

बैठक की शुरुआत पंचायत विभाग की योजनाओं से हुई। कलेक्टर ने मनरेगा अंतर्गत चल रहे निर्माण एवं रोजगार सृजन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने “एक बगिया माँ के नाम”, खेत तालाब, अमृत सरोवर, पीएम आवास तथा प्रधानमंत्री जन मन जैसी योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की। आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेकर उन्हें और अधिक सक्रिय बनाने पर बल दिया।

राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने न्यायालयवार लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर देते हुए सभी प्रकरणों को आरसीएमएस पोर्टल में दर्ज कर निर्धारित समय सीमा में निपटाने के निर्देश दिए। अतिक्रमण मामलों पर भी चर्चा करते हुए उन्होंने लक्ष्य अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नरवाई जलाने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण हेतु कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए और कहा कि कृषि विभाग किसानों को नरवाई प्रबंधन के वैकल्पिक उपायों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाए।

नगरीय निकायों –

सिवनी, बरघाट, लखनादौन, केवलारी एवं छपारा – के सीएमओ से उन्होंने आवास प्लस, अमृत योजना एवं कायाकल्प योजना की प्रगति, अतिक्रमण हटाने, टैक्स बकाया वसूली तथा अन्य शहरी समस्याओं पर जानकारी प्राप्त की।

वन विभाग से पौधरोपण गतिविधियों की समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग से उन्होंने पहली कक्षा में प्रवेश, बोर्ड परीक्षा परिणाम, साइकिल एवं लैपटॉप वितरण, एफएलएन गतिविधियां, पीएम श्री व सीएम स्कूलों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही निर्माणाधीन सीएम राइज विद्यालयों व छात्रावास भवनों की समीक्षा की।

सामाजिक न्याय विभाग को निर्देश दिए गए कि चिन्हांकित दिव्यांग बच्चों के लिए स्कूलवार शिविर आयोजित किए जाएं। आगामी 6 अक्टूबर से आयोजित होने वाले एल्मको कृत्रिम उपकरण वितरण शिविरों की तैयारी पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने सीईओ जनपदों को निर्देशित किया कि दिव्यांग हितग्राहियों के लिए शिविर दिवस पर ही यूडीआईडी कार्ड वितरण सुनिश्चित किया जाए।

[caption id="attachment_35876" align="alignright" width="300"]कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक लेते हुए सिवनी की नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले। नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने की विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा[/caption]

मत्स्य,

खाद्य,

कृषि,

आयुष,

स्वास्थ्य,

खेल,

लोक निर्माण,

जल संसाधन,

उद्योग,

पशुपालन,

महिला एवं बाल विकास,

सहकारी बैंक,

उद्यानिकी,

खनिज,

रोजगार,

तथा जनजातीय कार्य विभागों की योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर ने पायली समूह नल-जल योजना की गति तेज करने और रबी फसल हेतु सिंचाई परियोजनाओं की मरम्मत शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक के अंत में श्रीमती पटले ने कहा कि

“विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुँचे और विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे हों।”

उन्होंने विभागीय लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह,

अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप,

अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे,

जबकि विकासखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष