Tue, 24 Nov 2026 | 12:45:55 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने डा. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 14, 2025 09:19 pm / Post views : 344

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने डा. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
शेयर करें:

गांव चलों अभियान के तहत भाजपा मंडल मुंगवानी के ग्रामों का किया दौरा

Seoni 14 April 2025 सिवनी यशो:- सोमवार14 अप्रैल को भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक, महामानव, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने नगर के अंबेडकर चौक पहुँच कर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया, तथा उपस्थितों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दिया। इसके पश्चात विधायक श्री राय ने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार भाजपा मंडल मुंगवानी के तहत आने वाले ग्राम नरेला, टिकारी, पुसेरा, घोंटी, मुंगवानी कलां, सापापार, गाडरवाड़ा आदि का दौराकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियो से मुलाकात किया। तथा चर्चा कर समस्याओं के निराकरण की बात कही। इस दौरान विधायक श्री राय ग्राम मुंगवानी मे भाजपा नेता अरुण उपाध्याय के निवास पहुंचे, तथा कुशलक्षेम जानकर बुजुर्ग माता जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। जहां पर माता जी ने आपका तिलक व श्रीफल भेंटकर कर आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही दौरे मे श्री राय ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त किया। श्री राय ने विभिन्न ग्रामों मे अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों मे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के साथ सहभागिता कर भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके अलावा विधायक श्री राय ने ग्राम नरेला स्थित मां शारदा वेयरहाउस, ए.के.एस. वेयरहाउस एवं ठाकुर वेयर हाउस मे बनाए गये खरीदी केंद्रों मे पहुंचकर निरीक्षण किया। श्री राय ने किसान बंधुओं की समस्याओं को सुना एवं निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया। इस अवसर पर सुरेश सनोडिया पूर्व मंडल अध्यक्ष, घनश्याम बघेल जिला अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी विचार मंच सिवनी, राजेन्द्र बघेल मंडल अध्यक्ष मुंगवानी, अरुण उपाध्याय, दिलीप सनोडिया, सुरेन्द्र बघेल , योगेन्द्र जैन, जसवन्त बघेल, सतेन्द्र ठाकुर, राघवेन्द्र सनोडिया महामंत्री, राधेश्याम यादव महामंत्री, मंगल पटेल, भुवन बरमैया, वीरेन्द्र बघेल, श्रीकांत बघेल, मनोज बघेल सहित ज्येष्ठ-श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें