Mon, 23 Nov 2026 | 07:05:25 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान

करननाथ हत्याकांड पर पुलिस निष्क्रिय, मृतक के पिता ने जताया असंतोष

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 21, 2025 06:55 pm / Post views : 302

करननाथ हत्याकांड पर पुलिस निष्क्रिय, मृतक के पिता ने जताया असंतोष
शेयर करें:

तीन माह बीत जाने के बाद भी न्याय की राह देख रहा परिवार

Seoni 21 May 2025 सिवनी यशो :- उगली थाना क्षेत्र में घटित करननाथ गायधने हत्याकांड के आरोपी को हत्याकांड के तीन माह के पश्वचात भी नहीं पकड़ेे जाने से मृतक के परिजन एवं क्षेत्रीय जनों में असंतोष पन रहा है। ग्राम मोहबर्रा निवासी मृतक के पिता श्यामनाथ गायधने पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है और आरोप लगा रहे है कि पुलिस इस मामले में जानबूझकर हीलावाली कर हत्यारे को बचाने का प्रयास कर रही है । पुत्र की हत्या से दुखी पिता ने पुलिस की लापरवाही और निष्क्रियता को लेकर पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन को हत्या की निष्पक्ष जाँच की मांग के लिये आवेदन दिया परंतु कार्यवाही शिथिल ही रही असंतुष्ट पिता ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत का पंजीयन क्रमांक 32396343 है। परिजनों का कहना है कि घटना के तीन महीने बीत जाने के बाद भी न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और न ही विवेचना में कोई ठोस प्रगति हुई है।मृतक का परिवार अभी भी न्याय की राह देख रहा मृतक करननाथ गायधने के परिजन न्याय की उम्मीद में आज भी मायूस और शोक में डूबे हुए हैं। उनके अनुसार, पुलिस की निष्क्रियता और असंवेदनशील रवैये ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया है। एक चिराग जो घर को रोशन करता था, अचानक बुझ गया लेकिन स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

बड़े अधिकारियों तक लगाई गुहार

इससे पहले, श्यामनाथ गायधने द्वारा जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में भी आवेदन प्रस्तुत किया गया था। साथ ही, उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी से भी मुलाकात की थी। अधिकारियों ने तब यह कहा था कि वर्तमान में सूक्ष्मता से जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। लेकिन आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि जिस तरह केवलारी दोहरे हत्या कांड के आरोपियों को पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही पकड़ लिया परंतु मेरे पुत्र की हत्या को इतनी गंभीरता से नहीं लिया गया । मृतक के पिता पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है ।

परिवार की चेतावनी और प्रशासन से अपेक्षा

मृतक के परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र न्याय न मिला, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। यह मामला अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है और आम जनता यह पूछ रही है कि जब केवलारी में फुर्ती से कार्रवाई हो सकती है, तो फिर उगली हत्याकांड में यह सुस्ती क्यों? अब जनता और परिजन दोनों की निगाहें जिला प्रशासन व पुलिस अधीक्षक पर टिकी हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर मृतक के परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि मृतक के परिजनो को भरोसा रखना चाहिये मामले की जाँच चल रही है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष