छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापार

सहकारिता के माध्यम से उत्पादन मार्केटिंग एवं रोजगार को बढाया  जा सकता है

संदीप जैन बने जिलाध्यक्ष,  जिला अधिवेशन एवं स्थापना दिवस मनाया गया 

Chhindwara 18 January 2025
  छिंदवाड़ा यशो:- सहकार भारती के प्रदेश के संगठन मंत्री राधेश्याम जलछतरे ने कहा कि आपसी सहयोग से सहकार भारती को मजबूत करना है, सहकार भारती से देश में उत्पादन बढेगा, मार्केटिंग होगी, लोगों को रोजगार मिलेगा और आपसी सदभाव व एकता बढेगी, सहकारिता के सबसे बड़े उदाहरण गुजरात का अमूल एवं महाराष्ट्र है, जहां सहकारिता के माध्यम से बड़े-बड़े उद्योग लग सके। जिले में कृषि उत्पादन सब्जी उत्पादन में अपार संभावनायें है।  गोविन्द चौरसिया ने कहा कि सहकारिता को बढावा देने के लिए मोटिवेटर एवं को. आर्डिनेटर होना चाहिये, जो ज्यादा से ज्यादा समितियां बना सके। पी.पी मोड से सभी गांवो में वेयर हाऊस बनना चाहिये जिससे अनाज सडऩे न पाये। प्रदेश में लापरवाही के कारण अनाज सड़ रहा है जो गम्भीर चिन्ता का विषय है। 
श्रीमती भारती साहू, श्रीमती मीना दुबे, श्रीमती संध्या राय एवं अन्य सदस्यों ने भी सुझाव दिये। संभाग के सहप्रमुख सूरज भारती ने पूरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकरिणी का गठन किया गया जिसमें इंजीनियर संदीप जैन को जिलाध्यक्ष बनाया गया। 

 जिला कार्यकारिणी का गठन 

 सहकार भारती के संभाग सह प्रमुख सूरज चौधरी ने बताया की सहकार भारती का स्थापना दिवस मनाया गया एवं जिला अधिवेशन में जिला कार्यकारणी का चुनाव उपरांत नवीन विस्तार किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष इंजीनियर संदीप जैन जी, जिला महामंत्री डॉ प्रतीक रिछारिया संगठन प्रमुख विकास वर्माजिला उपाध्यक्ष श्री वैभव दुबे, महिला प्रमुख श्रीमती भारती साहू ,सह प्रमुख श्रीमती संध्या राय, स्व सहायता प्रमुख श्रीमती मीना दुबे जी,सह संगठन प्रमुख आकाश आखरे,जिला मंत्री सन्नी लाल दर्शमा रामसिंह लोबो जी को बनाया गया ।इस अवसर पर सहकार भारती के संगठन मंत्री  राधेश्याम जलछत्री जी  , पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री अरुण कपूर जी , वरिष्ठ पत्रकार गोविंद चौरसिया,प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री कैलाश लूनावा जी सहित समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!