सिवनी
Trending

ज्ञानचंद सनोडिया के कार्यकाल में विकास ठप, नगरपालिका पर उठे सवाल

शहीद वार्ड के पार्षद जोएब जकी अनवर खान का आरोप

सिवनी, 27 जुलाई 2025। नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए कथित षड़यंत्र कर पद हासिल करने वाले ज्ञानचंद सनोडिया अपने कार्यकाल के शुरुआती तीन महीनों में शहर के विकास को गति नहीं दे पाए हैं।

यह भी पढ़े :-छपारा नगर परिषद प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से भेंट: टैक्स में कटौती और सड़क सौंदर्यीकरण की मांग

शहीद वार्ड के पार्षद जोएब जकी अनवर खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाए कि नगरपालिका की निष्क्रियता के चलते बस स्टैंड क्षेत्र में बनी पुलिया पर गड्ढों की भरमार हो गई है।

पूर्व में आरईएस विभाग द्वारा बनाई गई पुलिया पर नगरपालिका द्वारा किया गया डामरीकरण दो माह में ही क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे जलभराव और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। पार्षद ने कहा कि कार्यस्थल पर फोटो खिंचवा कर श्रेय लेना तो आता है लेकिन ज़मीनी सुधार की कोई इच्छा शक्ति नजर नहीं आती।

सिवनी बस स्टैंड क्षेत्र की टूटी सड़क और जलभराव वाले गड्ढे
ज्ञानचंद सनोडिया के कार्यक्षेत्र में पुलिया पर गड्ढे, आवागमन में बाधा

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगरपालिका द्वारा जारी की गई निविदाएं पक्षपातपूर्ण हैं और केवल कुछ भाजपा वार्डों में ही कार्य प्रस्तावित हैं। नगर के कई क्षेत्रों में न तो मुरम डाली गई है और न ही नालियों की सफाई हुई है।

पूर्व अध्यक्ष शफीक खान द्वारा सभी वार्डों में समरसता से कार्य कराए गए थे, जिससे नगर का कायाकल्प हुआ था। यदि ज्ञानचंद सनोडिया का यही रवैया रहा, तो सिवनी नगरपालिका विकास से कोसों दूर चली जाएगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!