Mon, 23 Nov 2026 | 04:49:34 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू

झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, दिवाली की तैयारियों पर भी असर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 09, 2025 09:45 am / Post views : 454

झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, दिवाली की तैयारियों पर भी असर
शेयर करें:

Seoni 09 October 2025

सिवनी यशो:- बुधवार की देर शाम शहर में हुई झमाझम बारिश ने एक बार फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब आधे घंटे तक लगातार तेज बारिश होती रही, जिससे मुख्य बाजारों और निचले इलाकों में पानी भर गया। इसके बाद देर रात तक रिमझिम फुहारों का दौर जारी रहा। तेज बारिश के कारण बुधवारी बाजार में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे दुकानदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारी भी बारिश से अपना सामान समेटने में जुटे रहे। कई जगहों पर जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भी दिक्कतें आईं।

🌦️ लगातार डेढ़ माह से जारी है बारिश का सिलसिला

शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले डेढ़ माह से लगातार वर्षा का क्रम जारी है। कभी तेज, तो कभी रुक-रुककर होने वाली बारिश ने लोगों की दिनचर्या पर असर डाला है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मॉनसून अपेक्षा से अधिक सक्रिय रहा है, जिसके चलते अक्टूबर माह में भी बारिश जारी है।

🪔 दिवाली की तैयारियों पर बारिश ने खींची ब्रेक

बारिश का यह क्रम दिवाली की तैयारियों पर भी असर डाल रहा है। बाजारों में सफाई और रंगाई-पुताई का काम शुरू नहीं हो पा रहा। कई मजदूर और पुताई करने वाले कारीगर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। दूसरी ओर किसान भी अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं। खेतों में खड़ी सोयाबीन और धान की फसल पर अधिक नमी का असर पड़ने की आशंका है। वहीं व्यापारी वर्ग का कहना है कि - अगर बारिश यूँ ही जारी रही तो दिवाली से पहले का व्यापार भी प्रभावित हो सकता है।

🗣️ स्थानीय नागरिक बोले – “ऐसा मौसम पहले कभी नहीं देखा”

शहरवासियों का कहना है कि अक्टूबर माह में इतनी लगातार बारिश उन्होंने वर्षों बाद देखी है। स्थानीय निवासी राजेश गुप्ता बताते हैं – “दीवाली के पहले आमतौर पर मौसम साफ रहता है, लेकिन इस बार हर शाम बारिश हो रही है। दुकानों की पुताई और साफ-सफाई का काम रुक गया है।”