हर विद्यार्थी को समाज की मुख्यधारा से जोडऩा सरकार का लक्ष्य - मीना बिसेन
दो दिवसीय स्नेह सम्मेलन का हुआ रंगारंग आगाज़
प्रतिभागीतिभागी छात्र-छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का जादू
Seoni 10 February 2025
सिवनी यशो :- यह बड़ा गंभीर समय है. राजनीतिक माहौल को भी अच्छा बनाना होगा, इसके लिए ईमानदारी युवा राजनीति में आगे आएं. सिवनी के पॉलिटेक्नीक कॉलेज को इंजीनियरिंग कॉलेज बनाने का प्रयास किया जा रहा है. हम महाविद्यालय के विकास के लिए यथासंभव कोशिश करेंगे ।
यह बात सिवनी के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने पीजी कॉलेज और लॉ कॉलेज के संयुक्त वार्षिकोत्सव, 2025 के आयोजित कार्यक्रम में युवा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही।
पीजी कॉलेज और लॉ कॉलेज के दो दिवसीय संयुक्त स्नेह सम्मेलन, 2025 की जोरदार शुरुआत हुई। युवा छात्र छात्राओं ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से सभी को आकर्षित किया।
आयोजन समारोह के मुख्य अतिथि सिवनी के विधायक दिनेश राय मुनमुन, भाजपा की जिलाध्यक्ष मीना बिसेन एवं उपस्थित अतिथियों ने मॉं सरस्वती के पूजन-वंदन से कार्यक्रम की शरुआत की। उदघाटन समारोह की अध्यक्षता भाजपा की जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा की जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने कहा कि हर विद्यार्थियों को समाज की मुख्य धारा से जोडऩा सरकार का लक्ष्य है।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान, राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय कार्य परिषद की सदस्य ज्योति राजपूत,ह्यूमन रिसोर्स फेडरेशन के संचालक नरेश राजपूत और विधि महाविद्यालय डॉ राकेश चौरासे भी उपस्थित रहे ।
प्राचार्य डॉ रविशंकर नाग ने कॉलेज कॉलेज को नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया। जनभागीदारी अध्यक्ष अजय बाबा पांडेय ने पीएम एक्सीलेंस कॉलेज की महत्वपूर्ण उपलब्धियों की ओर ध्यान दिलाया.
गायन और डांस के कलाकार विद्यार्थियों ने किया मंत्रमुग्ध
दुर्गेश सनोडिया, रितिका सोनी, आयुष सोनी, शुभांशु अवधिया, श्रेया तिवारी ने अपने गायन का जादू बिखेर दिया। सभी मंत्रमुग्ध होकर सुनते रहे।
मुकेश झारिया के पैरोडी नृत्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
'मेरे महबूब कयामत होगी' गीत पर छात्रा श्रेया तिवारी और एक अजनबी हसीना से मुलाकात गीत पर पीयूष शर्मा ने श्रोताओं की जमकर तालियाँ बटोरी.
रुपाली विश्वकर्मा ने अपने महाराष्ट्रीयन नृत्य से श्रोताओं को लोकरंग में डुबो दिया।
निर्णायकों में सारिका समरित, ऋतु दहीकर एवं हनी गुप्ता उपस्थित रहे
मंच संचालन डॉ एमसी सनोडिया, प्रोफेसर सत्येन्द्र कुमार शेन्डे, डॉ पवन वासनिक, डॉ श्रुति अवस्थी और स्पोर्ट्स ऑफिसर केसी राउर ने किया।
पहले दिन के कार्यक्रम में स्नेह सम्मेलन के समन्वयक डॉ एम सी सनोडिया, संयोजक डॉ सविता मसीह, प्रो रचना सक्सेना, प्रो के के बरमैया, डॉ ज्योत्सना नावकर, डॉ ज्योति गजभिये, लॉ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ राकेश चौरासे और उनका स्टाफ, पीजी कॉलेज के हेड क्लर्क स्तुत्य राहंगडाले, बड़ी संख्या में दोनों कॉलेजों के छात्र छात्राएँ, कॉलेज के एल्युमिनाई, जन प्रतिनिधि गण, स्थानीय साहित्यकार, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समापन समारोह आज, पुरस्कृत होंगे प्रतिभागी
स्नेह सम्मेलन के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा.
जनभागीदारी अध्यक्ष अजय बाबा पांडेय, प्राचार्य डॉ रविशंकर नाग, डॉ राकेश चौरासे ने स्नेह सम्मेलन के समापन समारोह में सभी से सक्रिय रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।