26/11 के अमर बलिदानियों को मातृ शक्ति संगठन ने दी श्रद्धांजलि, शौर्य चौक पर गूंजा वीर जवानों का जयघोष
Seoni, 27 November 2026
सिवनी यशो: मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों और आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों की स्मृति में मातृ शक्ति संगठन, सिवनी द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शौर्य चौक स्थित T-55 टैंक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यजनों ने अमर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, जिला महामंत्री मुकेश बघेल एवं गजानन पंचेश्वर, जिला मंत्री श्रीमती उर्मिला उइके, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश शिवहरे, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती निशा नाग तथा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र डहेरिया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा में देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया गया। उपस्थितजनों ने कहा कि 26/11 के शहीदों का सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा, साहस और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।