अभूतपूर्व धर्म प्रभावना के साथ संपन्न हुआ श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान
ऐतिहासिक भक्तामर दीपोत्सव, हवन और रजत रथ शोभायात्रा ने रचा सिवनी में नया धार्मिक इतिहास
Seoni January 12, 2026 सिवनी यशो:- नगर के हृदय स्थल शुक्रवारी बाजार स्थित राम मंदिर के समीप प्रांगण में विगत पांच दिनों से आयोजित ऐतिहासिक श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का समापन अत्यंत भव्य, श्रद्धामय एवं अभूतपूर्व वातावरण में संपन्न हुआ।108 मंडलीय भक्तामर दीपोत्सव बना आकर्षण का केंद्र
इस अवसर पर 108 मंडलीय भक्तामर दीपार्चना का विशाल आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 5000 घृत दीपों के प्रज्ज्वलन के साथ 108 परिवारों ने सामूहिक रूप से संगीतमय महाआरती में सहभागिता की। यह आयोजन सिवनी के इतिहास में प्रथम एवं अभूतपूर्व रहा। [caption id="attachment_40170" align="alignright" width="300"]
सिवनी में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के दौरान 5000 दीपों से सजा भक्तामर दीपोत्सव[/caption]