Tue, 24 Nov 2026 | 10:57:05 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने 62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने 62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं

सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहा समर कैंप, छात्र-छात्रा हो रहे हैं लाभान्वित

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 10, 2024 07:52 pm / Post views : 181

सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहा समर कैंप, छात्र-छात्रा हो रहे हैं लाभान्वित
शेयर करें:

सीख रहे है ज्ञान विज्ञान, हो रहा है कौशल विकास

सिवनी यशो:- विगत 01 मई से संचालित समर कैम्प के दशवें दिन योग और प्राणायाम से दिनचर्या का शुभारम्भ योग प्रशिक्षक भगवानदास अंदमान एवं सौभाग्यकांक्षी सरिता अंदमान दीदी के मार्गदर्शन में हुआ है। उक्त समर कैम्प में शासन की मंशा अनुसार छात्रों को विभिन्न खेल विधाओं का प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में दिया जा रहा है। कबड्डी का प्रशिक्षण संजय बघेल एवं अर्जुन सिंह बघेल द्वारा वही खो-खो नीति पांडे, अनीता बोपचे द्वारा, घोष प्रशिक्षण विभा परमार, शिवांसु गठोरिया एवं रोचक भारतीय खेलों का प्रशिक्षण वीणा पांडे, अर्चना श्रीवास्तव, शशि सनोडिया आदि द्वारा दिया जा रहा है। छात्रों के समर कैम्प में योग प्राणायाम खेल कूद के साथ-साथ कला कौशल के विकास की दृष्टि से स्पोकन इंग्लिश, कर्सिव राइटिंग, शुद्धलेख, सुलेख, वैदिक गणित एवं चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत, मेंहदी, रांगोली, का भी प्रशिक्षण योग्य प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिदिन प्रदान किया जा रहा है। समर कैम्प में प्रतिदिन विद्यालय संचालन समिति के पदाधिकारियों सदस्यगणों का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। सिवनी नगर के गणमान्य नागरिक शासकीय खेल प्रशिक्षक भी समय-समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षार्थी का उत्साह वर्धन कर रहे है। जिला सचिव विनीत अग्रवाल, समिति अध्यक्ष दीपक जी साहू, व्यवस्थापक नितिन चौधरी, समिति सदस्य मनोज अग्रवाल, विभाग समन्वयक चुन्नीलाल बोपचे, प्राचार्य ओमप्रकाश यादव, उत्कृष्ट विद्यालय खेल प्रशिक्षक देवेन्द्र ठाकुर का सतत मार्गदर्शन समर कैम्प को प्राप्त हो रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुयें समर कैम्प प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि समर कैम्प का समापन 15 मई 2024 को प्रात: 8.30 बजे से होगा। उन्होने समर कैम्प में आधिकाधिक संख्या में भाग लेकर लाभ उठाने का आग्रह छात्र - छात्राओं से किया है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में लगभग 350 छात्र - छात्रा उपरोक्त समर कैम्प का लाभ उठा रहे है।   https://youtu.be/QAZnxEDw9zk