सिवनी यशो:- भक्ति और जागरूकता का सम्मिलित युवा और मातृशक्ति का कार्यक्रम सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ के 6१ वें सप्ताह भी सिवनी नगर के उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर संपन्न हुआ ।
दीपोत्वस के साथ संपन्न इस आयोजन में युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया । इस सप्ताह युवाओं एवं मातृशक्ति ने ने संकल्प व्यक्त किया कि इस भक्तिमय आयोजन का विस्तार और हनुमान जी की भक्ति के लिये सभी हर दिन एक एक व्यक्ति को प्रेरित करेंगे । आज के इस वातावरण में हनुमान जी के प्रति आस्था और भक्ति ही ऐसा कारगर उपाय है जो चरित्र निर्माण के लिये रामवाण सिद्ध होगा । एक एक परिवार को भी यदि हर दिन इस बात के लिये प्रेरित करने का क्रम प्रारंभ करेंगे तो यह प्रेरणा असंख्य परिवारों के लिये असरकारी होगी ।
युवाओं को भक्तिभाव एवं आध्यात्मिक चिंतन से जोडऩे का यह जागरण अभियान युवाओं एवं मातृशक्ति के बीच लोकप्रिय हो रहा है । कार्यक्रम की भव्यता और निरंतरता ने इसके प्रति आकर्षण पैदा कर दिया है जिले के साथ ही अन्य जिलों एवं अन्य प्रदेशों से भक्त बड़ी श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में पहुँच रहे है ।
मातृ शक्ति एवं युवाओं ने कहा कि हम हमारे संपर्कित परिवारों को सुंदरकांड एवं हनुमान जी की आराधना के लिये अधिक से अधिक संख्या में प्रेरित करें । हमारा यह प्रयास भविष्य में सुंदर और सकारात्मक परिणाम देने में सहायक सिद्ध होगा । हनुमान जी की भक्ति से मन संकल्पवान बनता है, विचारों में पवित्रता का भाव जा$$गृत होता है ।
मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि माता रानी के दरबार में इस शनिवार को श्रीमती रोशनी अमित शक्रवार चौरई यजमान रहे, जिन्होंने मातरानी के दरबार में भोग अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
। सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है।






