Wed, 25 Nov 2026 | 01:15:33 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने

सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर में 61 वें सप्ताह भक्तिभाव से सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 03, 2024 07:13 pm / Post views : 223

सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर में 61 वें सप्ताह भक्तिभाव से सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न
शेयर करें:
सिवनी यशो:- भक्ति और जागरूकता का सम्मिलित युवा और मातृशक्ति का कार्यक्रम सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ के 6१ वें सप्ताह भी सिवनी नगर के उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर संपन्न हुआ । दीपोत्वस के साथ संपन्न इस आयोजन में युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया । इस सप्ताह युवाओं एवं मातृशक्ति ने ने संकल्प व्यक्त किया कि इस भक्तिमय आयोजन का विस्तार और हनुमान जी की भक्ति के लिये सभी हर दिन एक एक व्यक्ति को प्रेरित करेंगे । आज के इस वातावरण में हनुमान जी के प्रति आस्था और भक्ति ही ऐसा कारगर उपाय है जो चरित्र निर्माण के लिये रामवाण सिद्ध होगा । एक एक परिवार को भी यदि हर दिन इस बात के लिये प्रेरित करने का क्रम प्रारंभ करेंगे तो यह प्रेरणा असंख्य परिवारों के लिये असरकारी होगी ।    युवाओं को भक्तिभाव एवं आध्यात्मिक चिंतन से जोडऩे का यह जागरण अभियान युवाओं एवं मातृशक्ति के बीच लोकप्रिय हो रहा है । कार्यक्रम की भव्यता और निरंतरता ने इसके प्रति आकर्षण पैदा कर दिया है जिले के साथ ही अन्य जिलों एवं अन्य प्रदेशों से भक्त बड़ी श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में पहुँच रहे है ।  मातृ शक्ति एवं युवाओं ने कहा कि हम हमारे संपर्कित परिवारों को सुंदरकांड एवं हनुमान जी की आराधना के लिये अधिक से अधिक संख्या में प्रेरित करें । हमारा यह प्रयास भविष्य में सुंदर और सकारात्मक परिणाम देने में सहायक सिद्ध होगा । हनुमान जी की भक्ति से मन संकल्पवान बनता है, विचारों में पवित्रता का भाव जा$$गृत होता है ।     मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि माता रानी के दरबार में इस शनिवार को श्रीमती रोशनी अमित शक्रवार चौरई यजमान रहे, जिन्होंने मातरानी के दरबार में भोग अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।  ।    सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है।