Mon, 23 Nov 2026 | 04:08:30 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू

पेंच टाइगर रिजर्व में अज्ञात कारणो से बाघ की मौत, यह शुभ संकेत नहीं था 

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 26, 2024 07:12 pm / Post views : 184

पेंच टाइगर रिजर्व में अज्ञात कारणो से बाघ की मौत, यह शुभ संकेत नहीं था 
शेयर करें:
  सिवनी यशो:- रविवार 26 मई को वनपरिक्षेत्र घाटकोहका (बफर) पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी (Pench Tiger Reserve Seoni) अंतर्गत साल्हे बीट कक्ष क्र. क्र/389 में गस्ती के दौरान गेडीघाट पगडंडी के समीप सुरक्षा श्रमिक को सुबह लगभग 9 बजे एक मृत बाघ दिखाई दिया। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। परिक्षेत्र अधिकारी घाटकोहका द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया । डॉग स्क्वाड (dog squad) तथा कर्मचारियों के द्वारा आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया . किसी भी प्रकार के अपराध होने के कोई प्रमाण नहीं मिले बाघ के सभी दांत , पैरों के नाखून आदि शरीर में पाए गए . बाघ का लिंग मादा था तथा अनुमानित आयु दो से तीन वर्ष थी . बाघ की मृत्यु की घटना का POR जारी कर लिया गया है तथा बाघ की मृत्यु के कारणो की जांच जारी है .NTCA प्रोटोकॉल के अनुसार बाघ का पोस्टमार्टम किया गया एवं क्षेत्र संचालक एवं NTCA  प्रतिनिधि की उपस्थिति में बाघ के संपूर्ण शरीर के अंगों के जलने तक दाह संस्कार किया गया   

यह शुभ संकेत नहीं था 

आज ही मध्य प्रदेश टाइगर फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा पेंच टाइगर रिजर्व के खवासा में एक दिवसीय फ्रेंड्स ऑफ द टाइगर मीट का आयोजन किया गया था । इस बैठक में मध्य प्रदेश के विभिन्न वन्य प्राणी क्षेत्रों में कार्यरत अशासकीय संस्थाओं एवं व्यक्तियों के अतिरिक्त सभी टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक एवं राष्ट्रीय उद्यानों के संचालक भाग लेने पहुँचने की जानकारी दी गयी थी और यह आयोजन मध्य प्रदेश के प्रधान मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक डॉ अतुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित थी । इस बैठक में मध्य प्रदेश में वन्य प्राणी प्रबंधन की चुनौतियों तथा उन चुनौतियों से निपटने में अशासकीय संस्थाओं , कॉर्पोरेट ष्टस्क्र एवं इच्छुक व्यक्तियों के योगदान को बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा से संबंधित थी और इस बैठक के पूर्व पेंच नेशनल पार्क में बाघ की मौत की सूचना शुभ संकेत नहीं कहे जा सकते ।