बालाघाटमध्यप्रदेश

सैदव जनता के हित के लिये प्रयत्नशील रहना ही सच्ची जनसेवा – नपाध्यक्ष ठाकुर

मौसम दीदी के जन्मदिन पर शहर में सेवा दिवस: श्रमदान, पौधारोपण, स्वास्थ्य शिविर और सड़क निर्माण भूमिपूजन

Balaghat 03 December 2025

बालाघाट यशो:-  नगरपालिका परिषद अध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर ने कहा कि “जनप्रतिनिधि वही है जो जनता के हित के लिये निरंतर प्रयत्नशील रहे। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘एकात्म मानववाद’ से प्रेरणा लेकर मौसम दीदी जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रही हैं।”

3 दिसंबर को मौसम दीदी के जन्मदिन को “सेवा दिवस” के रूप में मनाते हुए शहरभर में कई सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित किए गए— जिनमें स्वच्छता श्रमदान, पौधारोपण, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, सीसी रोड का भूमिपूजन, और PM आवास योजना के हितग्राहियों को गृहप्रवेश शामिल रहा।

स्वच्छता अभियान: ‘स्वच्छ बालाघाट – सुंदर बालाघाट’ का संदेश

उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में कचरा एकत्रीकरणसफाई अभियान चलाया गया।
नपाध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि यह अभियान शहर को बेहतर और सुंदर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

गायखुरी स्थित नमो उपवन में पौधारोपण किया गया।
पौधों की सुरक्षा की शपथ लेते हुए नागरिकों से अपील की गई कि हर अवसर पर पौधारोपण को जीवन का हिस्सा बनाएं।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में वार्डवासियों को मिला लाभ

वार्ड 24 के सिंगलटोली में स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ, जिसमें—

  • नेत्र जांच व चश्मा वितरण

  • रक्त परीक्षण

  • दवाओं का निःशुल्क वितरण

स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु आशा कार्यकर्ताओं ने मौके पर आवेदन लिए।

साथ ही PM स्वनिधि योजना के लिए भी पंजीयन किया गया।

AHP साइट में सड़क निर्माण का भूमिपूजन

शाम 4:30 बजे AHP साइट पीएम आवास कॉलोनी में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत 500 मीटर सीसी सड़क का भूमिपूजन किया गया।

इससे आवास कॉलोनी के सैकड़ों निवासियों को आवागमन में राहत मिलेगी।

PM आवास योजना: हितग्राहियों का गृहप्रवेश

आवासीय फ्लैट पाकर लाभार्थियों ने भावुक होकर कहा —

“30 साल किराये पर गुजार दिए… अब अपना मकान मिला है— यह सपना पूरा होने जैसा है।”

लाभार्थी कुंती केकती, मीना वाघाड़े और रोहित पांडेय ने नगरपालिका व शासन का आभार जताया।

नपाध्यक्ष ने कहा—
प्रधानमंत्री का सपना है कि हर गरीब के सिर पर अपनी छत हो— आज कई परिवारों का यह सपना पूरा हुआ है।”

कार्यक्रम में रही बड़ी उपस्थिति

मौसम दीदी सेवा दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —

मौसम दीदी सेवा दिवस बालाघाट स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम
मौसम दीदी सेवा दिवस: बालाघाट में स्वच्छता, पौधारोपण, स्वास्थ्य शिविर और सड़क भूमिपूजन


राकेश सेवईवार,

रमाकांत डहाके,

भारती ठाकुर,

योगेश बिसेन,

समीर जायसवाल,

कमलेश पाँचे,

पं. मनीष नेमा,

रैना सुराना,

विनोद बसेने,

संतोष सिंगरे,

अक्षय कटरे,

जैनेन्द्र कटरे,

खिमेन्द्र गौतम,

बीडी कतरोलिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा लाभार्थी।

https://www.patrika.com/opinion/should-the-goal-of-political-parties-be-to-get-power-7651931

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!