मध्यप्रदेशराजनीति

वंदे मातरम् / 150’ : आज़ादी के गीत की 150वीं वर्षगांठ पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी उत्सव

7 नवम्बर से 26 नवम्बर तक चलेगा अभियान — हर जिले और हर शिक्षण संस्थान की होगी सहभागिता

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को आगामी ‘वंदे मातरम् / 150’ अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ वह गीत है जिसने आज़ादी के आंदोलन के दौरान लाखों भारतीयों के हृदय में देशभक्ति, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना जाग्रत की।

उन्होंने बताया कि 7 नवम्बर 2025 को स्व. बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ की रचना को 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा पूरे देश और प्रदेश में इसे राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मना रही है। प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास के साथ विरासत को भी सहेजने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी की मंशानुसार पार्टी कार्यकर्ता इस अभियान को आत्मसात करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि जब हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्रीय मूल्यों को सहेजकर रखेंगे, तभी हमारा विकास स्थायी और सार्थक होगा। उन्होंने कहा, “‘वंदे मातरम् / 150’ केवल शब्द नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज़ है, जिसने हमें स्वतंत्रता का स्वप्न देखने और उसे साकार करने की प्रेरणा दी।”

07 नवंबर को 150 स्थानों से अभियान का शुभारंभ 

यह राष्ट्रव्यापी उत्सव 7 नवम्बर से 26 नवम्बर (संविधान दिवस) तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 7 नवंबर को प्रदेश के 150 स्थानों पर कम से कम 150 व्यक्तियों द्वारा ‘वंदे मातरम्’ का वाचन किया जाएगा। साथ ही सेमिनार, प्रदर्शनी, साहित्यिक प्रतियोगिताएँ, सोशल मीडिया अभियान और लेखन गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी ताकि युवाओं तक इस गीत का संदेश पहुँचे। ‘वंदे मातरम्’ का अभ्यास, वाद्ययंत्रों के साथ या बिना, इस आयोजन का अभिन्न अंग रहेगा। प्रत्येक कार्यक्रम में गीत के पश्चात स्वदेशी संकल्प लिया जाएगा। अंत में श्री खण्डेलवाल ने कहा — “‘वंदे मातरम् / 150’ केवल उत्सव नहीं, बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करने का संकल्प है। जब पूरा प्रदेश एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ गाएगा, तब भारत की आत्मा बोलेगी — यही हमारी पहचान और गौरव है।”

https://www.google.com/amp/s/www.livehindustan.com/ncr/new-delhi/story-bj

— रिपोर्ट : दैनिक यशोन्नति

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!