मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाहेल्थ
Trending

राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिले भर में सामूहिक सूर्य नमस्कार

जिला स्तरीय कार्यक्रम में 700 से अधिक विद्यार्थियों ने एक साथ किया सूर्य नमस्कार

Chhindwara 12 January 2026

छिंदवाड़ा यशो:- स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को जिलेभर में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन पीएम एमएलबी स्कूल प्रांगण में किया गया।

इस गरिमामय आयोजन में कलेक्टर हरेंद्र नारायण,

नगर निगम महापौर विक्रम अहके,

डीईओ जी.एस. बघेल सहित जनप्रतिनिधि,

अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस दौरान मुख्यालय के विभिन्न विद्यालयों के 700 से अधिक विद्यार्थियों ने एक साथ सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कर योग एवं अनुशासन का संदेश दिया।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार
राष्ट्रीय युवा दिवस पर पीएम एमएलबी स्कूल छिंदवाड़ा में सूर्य नमस्कार करते विद्यार्थी

विद्या भूमि पब्लिक स्कूल में भी हुआ आयोजन

इसी तरह विद्या भूमि पब्लिक स्कूल में भी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पूजन एवं पुष्प अर्पण किया गया।

इसके पश्चात रेडियो प्रसारण के माध्यम से निर्देशानुसार विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया।

अमरवाड़ा में भी दिखा योग का उत्साह

अमरवाड़ा में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर विद्यालय प्राचार्य,

शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं,

पालक एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर योग करने वाले विद्यार्थियों को स्वल्पाहार भी वितरित किया गया।

चौरई में अनुविभागीय अधिकारी की उपस्थिति में कार्यक्रम

राष्ट्रीय युवा दिवस पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौरई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रभात मिश्रा एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजित किया गया।

भोपाल से लाइव प्रसारण के माध्यम से सभी ने सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार
राष्ट्रीय युवा दिवस पर पीएम एमएलबी स्कूल छिंदवाड़ा में सूर्य नमस्कार करते विद्यार्थी

जिला कांग्रेस व एबीवीपी के कार्यक्रम

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई।

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, छिंदवाड़ा में संगोष्ठी आयोजित कर युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया।

कुल मिलाकर, जिले भर में आयोजित कार्यक्रमों ने युवाओं में योग, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और सुदृढ़ किया।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B1%C2%B0%C2%B7%C3%8E%C2%B1%C2%B8%C2%B7&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=01/07/2026

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button