मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

गंदगी पर प्रशासन का डंडा: शहर की सफाई व्यवस्था पर कलेक्टर–एसपी का औचक छापा

बस स्टैंड से ओएचटी टैंक तक खंगाली हकीकत, अतिक्रमणकारियों को नोटिस, अफसरों को फटकार

Seoni 05 January 2026
सिवनी यशो:-नगरीय सफाई व्यवस्था निरीक्षण सिवनी के तहत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने नगरीय क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर सफाई, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं की जमीनी हकीकत उजागर की।

निरीक्षण के दौरान साफ शब्दों में कहा गया कि-

शहर की स्वच्छता से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नगरीय सफाई व्यवस्था निरीक्षण सिवनी में बस स्टैंड और ओएचटी टैंक का निरीक्षण करते कलेक्टर शीतला पटले व एसपी सुनील मेहता
शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करते कलेक्टर शीतला पटले एवं एसपी सुनील मेहता।

बस स्टैंड के नाले में गंदगी, सुधार के सख़्त निर्देश

निरीक्षण की शुरुआत बस स्टैंड क्षेत्र से की गई,

जहां नाले की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया।

मौके पर मिली खामियों पर कलेक्टर एवं एसपी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई कार्य को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

पुल से लगातार हो रहे आवागमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और

क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के निर्देश भी दिए गए।

नगरीय सफाई व्यवस्था निरीक्षण सिवनी में बस स्टैंड और ओएचटी टैंक का निरीक्षण करते कलेक्टर शीतला पटले व एसपी सुनील मेहता
शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करते कलेक्टर शीतला पटले एवं एसपी सुनील मेहता।

हॉकर जोन के नाम पर अतिक्रमण, नोटिस जारी

प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे प्रस्तावित हॉकर जोन की भूमि का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने नगरपालिका अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि-

भूमि आवंटन की प्रक्रिया नियमों के अनुसार पूरी की जाए और एक व्यवस्थित,

आधुनिक हॉकर जोन का प्लान तैयार किया जाए।

निरीक्षण के दौरान मौके पर अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर शीघ्र अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि अव्यवस्थित व्यापार और

अतिक्रमण यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं,

जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ओएचटी टैंक की सफाई पर सवाल, जवाबदेही तय करने के संकेत

मठ तालाब क्षेत्र स्थित नगरीय ओएचटी टैंक के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने चेताया कि पेयजल और स्वच्छता से जुड़ी लापरवाही सीधे जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ है।

स्पष्ट चेतावनी: अब बहाने नहीं चलेंगे

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने दो टूक कहा कि –

नगरीय स्वच्छता और नागरिक सुविधाएं प्रशासन की प्राथमिकता हैं।

निरीक्षण के बाद भी यदि लापरवाही सामने आई तो जिम्मेदार अधिकारियों और

एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई तय है।

https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/indore-cakes-and-biscuits-being-made-amidst-filth-omkar-bakery-raided-in-indore-8419072

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!