छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

अमरवाड़ा में ‘आंगन मिलन सेवा’ का आयोजन, लाभार्थी महिलाओं से हुआ आत्मीय संवाद

धनौरा और बटकाखापा सेक्टर में आयोजित कार्यक्रम में योजनाओं के लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव, उत्कृष्ट आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

अमरवाड़ा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, महिलाओं से संवाद

Chhindwara, 30 September 2026
छिंदवाड़ा / अमरवाड़ा यशो: –
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अमरवाड़ा विधानसभा के धनौरा एवं बटकाखापा सेक्टर में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ‘आंगन मिलन सेवा’ की विधानसभा संयोजक कामिनी शाह ने सहभागिता कर मातृशक्ति एवं विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से चर्चा की गई। महिलाओं से योजनाओं से मिले लाभ, उनके अनुभव तथा आवश्यकताओं और सुझावों के बारे में जानकारी ली गई।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों तक पहुंच रही सेवाओं और योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।

लाभार्थियों से सीधे संवाद पर जोर

कामिनी शाह ने कहा कि ‘आंगन मिलन सेवा’ का उद्देश्य योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद करना, उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समझना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयास इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

प्रदेश में ‘आंगन मिलन सेवा’ को सेवा, पोषण, जनभागीदारी और सम्मान से जोड़ने के उद्देश्य से 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अभियान चलाया जा रहा है।

जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य केसर शाह नेताम, जिला पंचायत सदस्य महेश इनवाती, परियोजना अधिकारी रत्नेश वैद, मंडल अध्यक्ष हरीश साहू, सरपंच योगेन्द्र धुर्वे, सरपंच लक्ष्मी ठाकुर, जनपद सदस्य कौशल्या डेहरिया, सुनील नेमा, सुभाष नेमा, दिनेश नामदेव, लक्ष्मण साहू, जगपाल इनवाती एवं बंटी बेलवंशी सहित जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-

‘वोट चोरी’ के विरोध में सिवनी में कांग्रेस का धरना, पैदल मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में 35 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी खुमान सिंह का सहारा, फसल नुकसान पर मिली 1.10 लाख रुपये की राहत

राहुल गांधी 30 साल विलंब से कर रहे राजनीति, बालाघाट दौरा संवेदना नहीं राजनीतिकरण: उदय प्रताप सिंह

https://dprcg.gov.in/post/1790412080/Raipur-Anganwadi-centers-transformed-into-festive-venues-through-the-Angan-Milan-initiative-over-97-000-people-participated-on-the-first-day

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!