WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

“छिंदवाड़ा में NEET-JEE का माहौल: स्कूलों में चल रहीं एक्स्ट्रा क्लासेस, ऑनलाइन टेस्ट से तैयारी तेज”

जिला शिक्षा अधिकारी के प्रयासों से विद्यार्थियों को मिल रही प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी

छिंदवाड़ा NEET JEE तैयारी – अतिरिक्त कक्षाएं और ऑनलाइन टेस्ट शुरू

Chhindwara 08 April 2026
छिंदवाड़ा यशो:- जिले में अब केवल बोर्ड परीक्षाओं तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET और JEE Main के लिए भी मजबूत शैक्षणिक माहौल तैयार किया जा रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में उत्कृष्ट विद्यालय सहित विभिन्न स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाओं के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी नियमित टेस्ट आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों की तैयारी और अधिक सशक्त हो रही है।

 ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों माध्यमों से तैयारी

पिछले कुछ महीनों से शिक्षकों द्वारा
✔ अतिरिक्त पीरियड लेकर पढ़ाई कराई जा रही है
✔ व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन टेस्ट लिए जा रहे हैं
✔ विषयवार अभ्यास और मार्गदर्शन दिया जा रहा है

 NEET-JEE में सफलता का लक्ष्य

पिछले वर्ष भी इस पहल के सकारात्मक परिणाम देखने को मिले थे, जिससे प्रेरित होकर इस वर्ष तैयारी को और अधिक व्यवस्थित किया गया है।

छिंदवाड़ा NEET JEE तैयारी विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में सफलता दिलाने के उद्देश्य से अभियान लगातार जारी है।

निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय में पहुंचकर छिंदवाड़ा NEET JEE तैयारी ऑफलाइन कक्षाओं का निरीक्षण किया गया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

https://www.potentialconcept.in/blog/NEET-aspirants-to-attempt-the-JEE-exam

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!