मध्यप्रदेशसिवनी

कलेक्टर नेहा मीना की नई पहल ‘सिवनी की उड़ान’, अब बेटियां बनेंगी पुलिस अफसर

'सशक्त वाहिनी' के तहत MP पुलिस भर्ती की निःशुल्क कोचिंग और फिजिकल ट्रेनिंग, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

कलेक्टर नेहा मीना की पहल ‘सिवनी की उड़ान’: बेटियों को MP पुलिस भर्ती के लिए फ्री कोचिंग और फिजिकल ट्रेनिंग

Seoni, 06 August 2026
सिवनी यशो:- जिले की बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने एक अभिनव पहल “प्रोजेक्ट – सिवनी की उड़ान” शुरू की है। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी। प्रथम चरण में बालिकाओं के लिए मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा की नि:शुल्क कोचिंग एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली युवक-युवतियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन देकर रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवा भी अपने सपनों को साकार कर सकें।

‘सशक्त वाहिनी’ से मिलेगी बेटियों को नई उड़ान

“सिवनी की उड़ान” कार्यक्रम के प्रथम चरण में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय ‘सशक्त वाहिनी’ प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा। यहां बालिकाओं को पुलिस विभाग, अर्द्धसैनिक बलों तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की लिखित एवं शारीरिक परीक्षा के लिए व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, गणित, मानसिक योग्यता सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की नियमित कक्षाएं संचालित होंगी। साथ ही शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण दो बैचों में आयोजित होगा और समय-समय पर प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाली अभ्यर्थी को निम्न पात्रताएं पूरी करनी होंगी—

  • 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
  • आयु 18 से 38 वर्ष के बीच।
  • न्यूनतम लंबाई 155 सेंटीमीटर।
  • चयन 12वीं में प्राप्त अंकों एवं व्यक्तिगत योग्यता के आधार पर होगा।
  • चयन प्रक्रिया मध्यप्रदेश शासन के पुलिस भर्ती नियमों के अनुसार होगी।

20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक बालिकाएं 20 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों के बैच बनाकर विशेष कोचिंग एवं शारीरिक प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर अपने भविष्य को नई दिशा देने की अपील की है।

यह भी पढ़े :-

हर शुक्रवार अफसर होंगे गांव-गांव, जनता के बीच; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुरू किया ‘जन-विश्वास अभियान’

फार्म हाउस में पालतू घोड़े का शिकार! बाघ के हमले की आशंका से इलाके में दहशत, वन विभाग जांच में जुटा

जो एक बार एमपी आता है, वह वापस नहीं जाता…” सीएम मोहन का निवेशकों को संदेश, ग्वालियर में बनेगा टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 

https://www.amarujala.com/madhya-pradesh/mp-administrative-surgery-after-eid-collectors-transfer-list-bhopal-news-2026-03-12

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!