धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

द्वारकाधीश मंदिर व शंकराचार्य आश्रम: प्राण प्रतिष्ठा की अंतिम तैयारियाँ, बैठक 07 दिसंबर को

26 फरवरी को होगा द्वारकाधीश मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह

Seoni, 05 December 2025

सिवनी यशो:- शीलादेही स्थित शंकराचार्य आश्रम परिसर में आगामी 07 दिसंबर को द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी महाराज के प्रतिनिधि श्री विद्यानंद जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके मार्गदर्शन में आयोजन की सफलता के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में आयोजन की रूपरेखा, सेवा समितियों का गठन, वैदिक तथा सांस्कृतिक व्यवस्थाओं सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

26 फरवरी को होगा द्वारकाधीश मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह

आयोजन समिति ने बताया कि – 

सीलादेही क्षेत्र में नव-निर्मित भव्य द्वारकाधीश मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 26 फरवरी को प्रस्तावित है। 

यह वृहद आयोजन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होगा,

जिसमें देशभर से अनेक संत-महात्मा तथा वीवीआईपी शिरकत करेंगे।

ऐसे में आयोजन की गरिमा व आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करना समिति की प्राथमिकता है।

बैठक के मुख्य उद्देश्य

द्वारकाधीश मंदिर बैठक 07 दिसंबर को आयोजित होने वाली बैठक में निम्न प्रमुख विषयों पर निर्णय लिए जाएंगे—

  • प्राण प्रतिष्ठा समारोह की कार्यक्रम रूपरेखा

  • आवास, भोजन, यातायात की व्यवस्थाएँ

  • सेवा समितियों का गठन

  • वैदिक अनुष्ठानों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी

  • समाज व भक्तों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने की योजना

आयोजन समिति ने सभी गुरुभाइयों, बहनों और धर्मप्रेमियों से आव्हान किया है कि वे समय पर उपस्थित होकर सेवा और सहयोग प्रदान करें।

https://www.facebook.com/khabarsatta/posts/%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%A8%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AC%E0%A4%A8-%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A4%BE-%E0%A4%AD%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF-%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A5%80%E0%A4%B6-%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0-%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AF-%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%82%E0%A4%A6-%E0%A4%B8%E0%A4%B0%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%A4%E0%A5%80-%E0%A4%9C%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A5%8C/1376746707796963/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!