मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाराजनीति

छिंदवाड़ा को औद्योगिक हब बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्यमियों, मीडिया और सोशल मीडिया क्रिएटर्स से किया संवाद

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स से बोले सीएम- सकारात्मक और तथ्यपरक कंटेंट की है जरूरत

  • छिंदवाड़ा दौरा सीएम मोहन यादव – उद्योगों के विस्तार, फूड पार्क और रोजगार सृजन पर सरकार का फोकस

  • आईटीआई पहुंचकर प्रशिक्षुओं से किया संवाद, दिवंगत पार्षद लोकेश डेहरिया को दी श्रद्धांजलि

Chhindwara 07 August 2026
छिंदवाड़ा यशो:-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत छिंदवाड़ा में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने उद्यमियों, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स, मीडिया प्रतिनिधियों और आईटीआई के प्रशिक्षुओं से संवाद करते हुए प्रदेश के औद्योगिक विकास, रोजगार, सुशासन और जनकल्याण को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा। साथ ही दिवंगत पार्षद स्व. लोकेश डेहरिया के निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

आईटीआई छिंदवाड़ा में प्रशिक्षुओं से संवाद करते मुख्यमंत्री
छिंदवाड़ा दौरा सीएम मोहन यादव – छिंदवाड़ा में आयोजित उद्यमी संवाद कार्यक्रम में उद्योग विस्तार, निवेश और रोजगार सृजन पर चर्चा की।

छिंदवाड़ा को औद्योगिक हब बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्यमी एवं जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश सरकार उद्योग, किसान, युवा और गरीब कल्याण के लिए मिशन मोड में कार्य कर रही है। उन्होंने स्थानीय निवेशकों से उद्योगों के विस्तार की दीर्घकालिक योजना बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार औद्योगिक क्षेत्रों में पानी, निर्बाध बिजली और बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध करा रही है। उन्होंने फूड पार्क, कृषि प्रसंस्करण इकाइयों, प्राकृतिक खेती और पशुपालन आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने की बात कही।

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से चर्चा करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
छिंदवाड़ा दौरा सीएम मोहन यादव – छिंदवाड़ा में आयोजित उद्यमी संवाद कार्यक्रम में उद्योग विस्तार, निवेश और रोजगार सृजन पर चर्चा की।

सोशल मीडिया बना सबसे प्रभावी जनसंचार माध्यम

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के शुभारंभ अवसर पर जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पांढुर्ना, नरसिंहपुर और बैतूल के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया जन-जन तक तेजी से पहुंचने वाला सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। कंटेंट क्रिएटर्स समाजहित, विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी सकारात्मक एवं तथ्यपरक जानकारी लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

मीडिया से बोले- कार्य संस्कृति में बदलाव जरूरी

प्रेस संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक बदलाव के साथ-साथ कार्य संस्कृति में भी परिवर्तन लाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे, इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से कार्य करना होगा। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, सांसद विवेक बंटी साहू, महापौर विक्रम अहके, विधायक कमलेश प्रताप शाह सहित जनप्रतिनिधि एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आईटीआई पहुंचकर प्रशिक्षुओं का बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री ने शासकीय आदिवासी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था का भ्रमण कर प्रशिक्षुओं से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों के हुनर और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि कौशल विकास आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की मजबूत नींव है। इस अवसर पर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

दिवंगत पार्षद लोकेश डेहरिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री
छिंदवाड़ा दौरा सीएम मोहन यादव – छिंदवाड़ा में आयोजित उद्यमी संवाद कार्यक्रम में उद्योग विस्तार, निवेश और रोजगार सृजन पर चर्चा की।

दिवंगत पार्षद को दी श्रद्धांजलि

अपने छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नगर निगम वार्ड क्रमांक-47 के दिवंगत पार्षद स्व. लोकेश डेहरिया के निवास पहुंचे। उन्होंने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

यह भी पढ़े :-

सुरों के सरताज किशोर कुमार को सिवनी ने दी संगीतमयी श्रद्धांजलि, ‘किशोर नाइट’ में गूंजे सदाबहार नगमे

भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा 12 अगस्त को सिवनी, 14 अगस्त को लखनादौन में, जिला अध्यक्ष मीना बिसेन के मार्गदर्शन में होगा आयोजन

जन विश्वास शिविर, हर घर तिरंगा यात्रा एवं संत रविदास 650वीं जयंती वर्ष के कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु विधानसभा प्रभारी नियुक्त

UPSC की तैयारी का सुनहरा अवसर, जनजातीय विद्यार्थियों को दिल्ली में मिलेगी फ्री कोचिंग

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/chhindwara/jan-vishwas-abhiyan-launched-from-chhindwara-cm-mohan-yadav-displays-tough-stance-on-day-one/videoshow/133031527.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button