मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाव्यापार
Trending

रेहड़ी-पटरी व्यापारियों के उत्पीड़न पर भड़की गुलाबी गैंग

बिना नोटिस कार्रवाई और सामान जब्ती से गरीब परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

Chhindwara 09 January 2026
छिंदवाड़ा यशो:- गुलाबी गैंग कमाण्डर पूर्णिमा वर्मा ने नगर निगम प्रशासन को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि बीते कुछ दिनों से अतिक्रमण के नाम पर रेहड़ी, फुटपाथ और हाथ ठेले पर व्यवसाय कर अपने परिवार का जीवन यापन करने वाले गरीब व्यापारियों को बिना नोटिस परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि –

निगम कर्मचारियों द्वारा न केवल अभद्र व्यवहार किया जा रहा है,

बल्कि व्यापारियों का सामान जब्त रेहड़ी पटरी व्यापारियों पर कार्रवाई कर हजारों रुपये का नुकसान भी पहुंचाया जा रहा है।

इससे कई परिवारों के सामने भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

20–25 वर्षों से व्यवसाय कर रहे व्यापारियों को हटाया

पूर्णिमा वर्मा ने बताया कि –

छोटा तालाब और श्रेयांस टॉकीज के सामने पिछले 20-25 वर्षों से व्यवसाय कर रहे व्यापारियों को अचानक अतिक्रमण के नाम पर हटाया गया। सामान जब्ती के कारण न केवल आजीविका छिन गई,

बल्कि बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है।

बड़े अतिक्रमण पर चुप्पी, गरीबों पर सख्ती

गुलाबी गैंग कमांडर ने सवाल उठाया कि –

नगर निगम द्वारा निर्मित मानसरोवर कॉम्प्लेक्स, गर्ल्स कॉलेज के सामने और अन्य स्थानों पर 10-10 फीट तक किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन की नजर क्यों नहीं जाती, जबकि गरीब और बेरोजगार हाथ ठेलों वालों को जबरन हटाया जा रहा है।

स्थायी व्यवस्थापन नहीं तो होगा आंदोलन

पूर्णिमा वर्मा ने स्पष्ट कहा कि –

या तो प्रशासन पहले इन व्यापारियों का स्थायी व्यवस्थापन करे,

या जब तक व्यवस्थापन नहीं होता तब तक रेहड़ी पटरी व्यापारियों पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए।

अन्यथा गुलाबी गैंग गरीबों को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी और

शीघ्र ही नगर निगम के सामने धरना-प्रदर्शन एवं चक्काजाम किया जाएगा,

जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

https://hindi.asianetnews.com/state/madhya-pradesh/gulali-gang-commander-poornima-verma-chhindwara-arrest-news/articleshow-tafn2b0

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!