शहीद वार्ड संजीवनी क्लीनिक से ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारम्भ
महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य व पोषण सुधार के लिए 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
Seoni, 17 September 2025
सिवनी यशो:- शहीद वार्ड स्थित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक में आज “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान का शुभारम्भ किया गया। यह विशेष अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक संचालित होगा, जिसका उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान करना है।
अभियान के प्रमुख उद्देश्य
इस अभियान के अंतर्गत मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
-
गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच
-
पोषण एवं स्वच्छता से जुड़ी जानकारी
-
आवश्यकतानुसार महिलाओं का निःशुल्क उपचार
कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति
शुभारम्भ अवसर पर शहीद वार्ड पार्षद ज़ोएब जकी अनवर, संजीवनी क्लीनिक प्रभारी डॉ. प्रियंका मिश्रा, आबिद हुसैन, श्रीमति नीतू चौहान, श्रीमति पूनम यादव, पवन डेहरिया, रामशंकर कुम्हारे, राजकुमारी करोसिया सहित वार्ड के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महिलाओं के स्वास्थ्य को मिली प्राथमिकता
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और चिकित्सकों ने बताया कि यह अभियान महिलाओं और किशोरियों को स्वस्थ और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विशेषकर गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित कर, उन्हें आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।



