मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह ने संभागीय समीक्षा बैठक में उठाए क्षेत्रीय मुद्दे

भीमगढ़ से बोरिया तक सड़क निर्माण की मांग उठाई

Seoni September 19, 2025

सिवनी यशो :-  केवलारी विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह ने शुक्रवार, 19 सितम्बर 2025 को जबलपुर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में सहभागिता की।

बैठक के दौरान विधायक ने केवलारी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने क्षेत्र की नहरों, सड़कों एवं सिंचाई व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की।

संजय सरोवर परियोजना की नहरों का मुद्दा

विधायक सिंह ने बैठक में बताया कि संजय सरोवर परियोजना (भीमगढ़ बाँध) की नहरों की स्थिति जर्जर हो चुकी है।

कई वर्षों से मरम्मत कार्य न होने के कारण किसानों को सिंचाई में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने अपर मुख्य सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग,

म.प्र. शासन को पत्र लिखकर 700 किमी. लंबी मुख्य नहर,

माइनेर नहर एवं सब-माइनर नहरों के मरम्मत और

सीमेंटीकरण कार्य शीघ्र कराए जाने की मांग की।

सड़क निर्माण की मांग

विधायक ने पत्र के माध्यम से भीमगढ़ – चरगँवा – बाम्हनवाड़ा – बोरिया मार्ग का निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ कराने का आग्रह भी किया।

विधायक का आग्रह

उन्होंने कहा कि समय रहते नहरों की मरम्मत और

सड़क निर्माण कार्य शुरू न होने पर किसानों और ग्रामीणों को आगामी सीजन में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B0%C2%B7%C2%B3%C2%B0%C3%8E%C2%B3%C2%B3%C2%B1&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=07/30/2025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!