सिवनी में दिव्यांगजनों के लिए 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
आजीविका मिशन और सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से आरसेटी ने दिव्यांगजनों को “शॉपकीपर” व्यवसाय का दिया प्रशिक्षण
Seoni 14 September 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशन में, आजीविका मिशन एवं सामाजिक न्याय निशक्तजन कल्याण विभाग के सहयोग से सामाजिक उत्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा सिवनी जिले के दिव्यांगजनों हेतु 7 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को स्वरोजगार की दिशा में सशक्त बनाना रहा।
शिविर में दिव्यांगजनों को “शॉपकीपर” से संबंधित व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें और रोजगार की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
कार्यक्रम के समापन (13 सितम्बर 2025) अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक संजय रस्तोगी,
सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक संदीप परते,
प्रशासनिक अधिकारी दिव्यांग पुनर्वास केंद्र अंशुलदीप निकोसे,
कौशल सनोडिया, आरसेटी निदेशक कुलदीप सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
निदेशक महोदय द्वारा बैंक लोन की प्रक्रिया एवं विभागीय आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई,
ताकि प्रशिक्षु अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर सकें।
संदीप परते ने बताया कि कौशल आधारित प्रशिक्षण शिविर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
वहीं, जिला परियोजना प्रबंधक श्री रस्तोगी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए अपने व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सभी प्रशिक्षुओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।



