स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के जन्मदिवस पर सजेगी भक्ति की महफिल
15 सितंबर को कातलबोड़ी के मातृधाम मंदिर में विशाल भजन संध्या, पीताम्बरा म्यूजिकल ग्रुप देगा भक्तिमय प्रस्तुति
स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के जन्मदिवस पर 15 सितंबर को भजन संध्या
Seoni 14. September 2026
सिवनी यशो:- द्विपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के जन्मदिवस के पावन अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को ग्राम कातलबोड़ी स्थित मातृधाम मंदिर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को भक्ति संगीत की मनोहारी प्रस्तुतियों का आनंद मिलेगा।
भजन संध्या का शुभारंभ रात्रि 8 बजे होगा। कार्यक्रम में श्री पीताम्बरा म्यूजिकल ग्रुप, सुंदरकांड वाले, सिवनी द्वारा विशेष भक्तिमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
प्रसिद्ध कलाकार देंगे भक्तिमय प्रस्तुतियां
भजन संध्या में गायक अंकित बघेल, आशीष बघेल एवं रेणुका साहू अपनी सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे। वहीं कलाकार सूर्या सिंह बघेल भी अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर करेंगे।
वाद्य संगत में बेंजो पर राधेश्याम, तबला पर अनिल सनोड़िया, ढोलक पर प्रदीप सनोड़िया, कीबोर्ड पर अभिषेक तथा ऑक्टोपैड पर प्रदीप सनोड़िया अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि यह भजन संध्या जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के जन्मदिवस पर श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित करने का अवसर है। कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं को भजन-संगीत के साथ आध्यात्मिक वातावरण में सहभागी होने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से 15 सितंबर की रात्रि 8 बजे मातृधाम मंदिर, ग्राम कातलबोड़ी पहुंचकर भजन संध्या में सहभागी होने एवं धार्मिक आयोजन का लाभ लेने का आग्रह किया है।
यह भी पढ़े :-
आज घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा, छिंदवाड़ा में गणेश उत्सव की धूम
गणेश उत्सव पर जिले में भक्ति का रंग, सजने लगे पंडाल
सिवनी पुलिस की दोहरी कामयाबी: करोड़ों की डकैती 24 घंटे में सुलझाई, केरल से 3 आरोपी दबोचे
छिंदवाड़ा के निजी अस्पतालों में महंगा इलाज, सुविधाओं पर मरीजों ने उठाए सवाल



