Mon, 23 Nov 2026 | 05:53:14 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान

ग्राम स्वराज पदयात्रा 2 अक्टूबर से प्रारंभ, इस बार 32वां वर्ष

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 01, 2025 12:59 am / Post views : 605

ग्राम स्वराज पदयात्रा 2 अक्टूबर से प्रारंभ, इस बार 32वां वर्ष
शेयर करें:

Seoni, 30 September 2025

सिवनी यशो:-  जिला पंचायत सिवनी के पूर्व अध्यक्ष एवं विधानसभा क्षेत्र सिवनी के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सिंह चंदेल द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन और राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के संयोजन में प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली ग्राम स्वराज पदयात्रा इस वर्ष 2 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होगी।

यह पदयात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरते हुए 10 अक्टूबर 2025 को संपन्न होगी।

विजयादशमी के कारण सांकेतिक होगी पहली यात्रा

चूंकि इस वर्ष 2 अक्टूबर को ही विजयादशमी (दशहरा पर्व) मनाया जाएगा,

अतः पदयात्रा का प्रारंभिक आयोजन सांकेतिक रूप से किया जाएगा।

3 अक्टूबर को पदयात्रा का विश्राम दिवस होगा।

4 अक्टूबर को पदयात्रा बरघाट विकासखण्ड के खूंट ग्राम से शुरू होकर बरघाट नगर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए आदर्श लॉन में संपन्न होगी।

इस दिन की पदयात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश मरावी करेंगे।

मोहन सिंह चंदेल की अनवरत परंपरा

यह उल्लेखनीय है कि पदयात्रा का यह 32वां वर्ष है।

इस परंपरा की शुरुआत 2 अक्टूबर 1994 को मोहन सिंह चंदेल ने जनपद पंचायत कुरई के अध्यक्ष रहते हुए की थी।

तब से अब तक उनके राजनीतिक जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव आए—

कभी वे पद पर रहे, कभी नहीं, लेकिन ग्राम स्वराज पदयात्रा निरंतर जारी रही।

आज तक वे इस यात्रा के माध्यम से जिले के 1500 गाँवों में से लगभग 900 गाँवों का भ्रमण कर चुके हैं और जनमानस से जुड़े रहे हैं।

सहभागिता की अपील

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिला उपाध्यक्ष

एवं बरघाट क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य सतीश सरयाम ने समस्त कांग्रेस जनों

एवं स्वराज साथियों से पदयात्रा में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है।

https://www.abplive.com/news/india/prashant-kishor-started-jan-suraj-padyatra-in-bihar-on-gandhi-jayanti-2228621

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष