Mon, 19 Oct 2026 | 08:03:48 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

“अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत तक – पंडित दीनदयाल के विचारों से ही बनेगा भारत विश्वगुरु : सांसद विवेक बंटी साहू”

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 25, 2025 07:02 pm / Post views : 578

“अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत तक – पंडित दीनदयाल के विचारों से ही बनेगा भारत विश्वगुरु : सांसद विवेक बंटी साहू”
शेयर करें:

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी

Seoni 25 September  2025 सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा जिला कार्यालय में गरिमामय ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। उपस्थित अतिथियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर पार्टी के पितृपुरूष को नमन किया।

"विचारों से क्रांति, योजनाओं से विकास - सांसद साहू

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता, छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि भाजपा सरकार 2047 तक आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और स्वतंत्रता की शताब्दी वर्ष में भारत को विश्वगुरु बनाने का लक्ष्य रखती है। यह संकल्प तभी संभव है जब हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को जीवन का हिस्सा बनाएँ। [caption id="attachment_35438" align="alignleft" width="300"]"सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती सिवनी भाजपा की विचारधारा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला[/caption] उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश में आया बदलाव इन्हीं विचारों का परिणाम है। भाजपा ने फाइव स्टार कल्चर समाप्त कर जनधन को विकास में लगाया और हर वर्ग तक कल्याणकारी योजनाएँ पहुँचाईं - [caption id="attachment_35439" align="alignright" width="300"]"सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती सिवनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती सिवनी में उपस्थिति भाजपा कार्यकर्ता[/caption] किसान कल्याण योजनाएँ, कौशल भारत मिशन श्रमेव जयते योजना ग्रामोदय से भारत उदय, प्रधानमंत्री अन्न योजना, महिला सशक्तिकरण और छात्रवृत्ति योजनाएँ, युवा और मजदूर कल्याण कार्यक्रम प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और जनधन योजना, लाड़ली बहना योजना,   जैसी सैकड़ो कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंत्योदय किया जा रहा । आज 27 करोड़ परिवार गरीब रेखा से बाहर आये उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है । श्री साहू ने बताया कि पहले भारत 14वीं अर्थव्यवस्था था, आज चौथी आर्थिक महाशक्ति बन चुका है और शीघ्र ही तीसरे स्थान पर पहुँचेगा, 2047 तक भारत विश्व की पहली आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे है । हमारा निर्यात 600 करोड़ से बढ़कर 24 हजार करोड़ तक पहुँचा है। उन्होंने कहा भारत केवल अपनी प्रगति नहीं, बल्कि वैश्विक आपदाओं के समय पूरी दुनिया का संबल बन रहा है। यही अंत्योदय की भावना है। [caption id="attachment_35437" align="alignleft" width="300"]"भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती में वक्तव्य देती हुईं "भाजपा विचारधारा से सशक्त, संगठन से समृद्ध" – मीना बिसेन का उद्बोधन[/caption]

"भाजपा विचारधारा से सशक्त, संगठन से समृद्ध" मीना बिसेन

अध्यक्षीय संबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों के विचार ही भाजपा की शक्ति हैं। एकात्म मानववाद और अंत्योदय की यह विचारधारा ही संगठन को निरंतर विस्तार और राष्ट्र को मजबूती दे रही है। उन्होंने कहा - हमारे पास प्रखर राष्ट्रवाद है, मातृशक्ति को सशक्त बनाने वाले विचार हैं, और राष्ट्र को समृद्धि की ओर ले जाने की निष्ठा है। यही कारण है कि आज भारत की चमक और धमक पूरी दुनिया देख रही है।"

संचालन और विचार – नरेश दिवाकर

कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूर्व विधायक नरेश दिवाकर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी की विचारधारा ही आज भाजपा को जनसेवा और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देती है। [caption id="attachment_35440" align="alignleft" width="169"]"भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम में स्वच्छता अभियान चलाया" पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती सिवनी "भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम में स्वच्छता अभियान चलाया"[/caption]

गरिमामय उपस्थिति

कार्यक्रम में पूर्व सांसद ढालसिंह बिसेन, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डेहरिया, नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष अलोक दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, अजय डागोरिया, छिंदवाड़ा के पूर्व जिला महामुंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, सेवा पखवाड़ा संयोजक राजेश त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे, युवराज राहंगडाले सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आभार प्रदर्शन भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर ने किया। [caption id="attachment_35441" align="alignleft" width="300"]"भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम में स्वच्छता अभियान चलाया" पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती सिवनी वृक्षारोपण करते भाजपा कार्यकर्ता[/caption]

वृक्षारोपण और सेवा कार्य

पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय जी की जयती के उपलक्ष्य में मुख्य कार्यक्रम के पूर्व सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी के संयोजन में वृद्धाश्रम में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण किया गया तथा भाजपा कार्यालय परिसर में सांसद विवेक बंटी साहू और जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने - "माँ के नाम एक पेड़" अभियान के तहत पौधारोपण किया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी वरिष्ठजन, एवं कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे । https://www.amarujala.com/columns/blog/pandit-deendayal-upadhyay-jayanti-pandit-deendayal-upadhyay-life-facts-and-information-all-details-are-here-2023-09-25

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें